केंद्रीय संचार ब्यरो का चार्ज ड्राइवर पर,अधिकारियों की कमी से महत्वपूर्ण विभाग बना सफेद हाथी

मनोज कुमार शर्मा ब्यूरो मैनपुरी

मैनपुरी में 40 वर्ष से भी पहले स्थापित सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार का केंद्रीय संचार ब्यूरो का कार्यालय है। मैनपुरी कार्यालय का कार्यक्षेत्र 6 जिलों-मैनपुरी,औरैया,कानपुर देहात,कन्नौज, फर्रुखाबाद और हरदोई तक है। ये कार्यालय अपने कार्यक्षेत्र के जिलों में भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार गोष्ठी, बैठक,सांस्कृतिक प्रस्तुति,प्रदर्शनी,रैली,प्रचार साहित्य इत्यादि के माध्यम से जमीनी स्तर पर करता है,जिसमे सांसद, विधायक, जिले के बड़े अधिकारी भी सम्मिलित होते है। ये कार्यालय केंद्र सरकार-राज्य सरकार के स्थानीय कार्यालयों के साथ मिलकर अपने कार्यक्रम को विस्तृत आयाम देता है, ये कार्यक्रम स्थानीय भाषा में होते है जिस वजह से स्थानीय जनता में योजनाओं की बेहतर समझ बनती है और इन योजनाओं के कार्यान्वयन से जनता खुद को बेहतर बनाती है। वर्तमान में मैनपुरी कार्यालय में क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी के दूरस्थ स्थानांतरित और दिव्यांग तकनीकी सहायक के सेवानिवृत्त होने के बाद कार्यालय का प्रभार वाहन चालक पर है,जो कि इस कार्यालय में एक मात्र कर्मचारी है। मैनपुरी जो कि उत्तर प्रदेश का एक पिछड़ा जिला है,वहाँ इस कार्यालय के द्वारा केंद्रीय योजनाओं के प्रचार-प्रसार से लोगों को जानकारी दी जा रही थी,उसकी विगत तीन महीने से अधिक समय से गतिविधि शून्य है।मैनपुरी कार्यालय के कार्यक्षेत्र में मैनपुरी,फर्रुखाबाद, हरदोई,इटावा,कन्नौज,अकबरपुर और जालौन सहित 6 लोकसभा संसदीय क्षेत्र और 26 विधानसभा क्षेत्र आते है। मैनपुरी सदर विधानसभा का प्रतिनिधित्व राज्य सरकार के पर्यटन और संस्कृति विभाग के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह करते है। इन हालातों में यहाँ स्थायी अधिकारी के अभाव में कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है और लोगो को केंद्रीय योजनाओं की सुचारू जानकारी नही मिल पा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129