सहयोग संस्था मदद को पहुंची नाजरीन के घर

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

महानगर के ककरा मोहल्ले में रहने वाली नाजरीन के घर में तीन दिन पहले भयंकर रूप से आग लग गई थी , जिसमें घर का सारा सामान जलकर राख हो गया , घर में कुछ भी नहीं बचा । घटना का पता चलते ही सहयोग संस्था के पदाधिकारी नाजरीन के घर पहुंचे और रोजमर्रा के सारे सामान की व्यवस्था की । संस्था की अध्यक्ष रजनी गुप्ता ब उपाध्यक्ष सरदार अमरदीप खालसा ने कहा कि एक परेशान व्यक्ति की मदद करना हम सभी का उत्तरदायित्व है , जिसको सहयोग संस्था बखूबी निभाना जानती है । संस्था की वरिष्ठ उपाध्यक्ष नुजहत अंजुम ने बताया कि हम सभी को जैसे ही इस घटना की जानकारी हुई तुरंत हमारे कोर ग्रुप पर चर्चा हुई और सभी साथियों ने कुछ ना कुछ सामान इकट्ठा किया, जिसको एकत्रित कर नाजरीन के घर पहुंचाया गया है । नाजरीन के घर पहुंचने वालों में संस्था के संरक्षक अनिल गुप्ता प्रधान ,शाहनवाज खा एडवोकेट के साथ डायरेक्टर शालू यादव , तराना जमाल, कोषाध्यक्ष महेंद्र दुबे, स्तुति गुप्ता , फरहत अंजुम, शहजादुल हक, पुनीत मनीषी, शिवम वर्मा , सरदार हरजीत सिंह , सरदार राजा सिंह आदि सभी सहयोगी के रूप में मौजूद रहे ।।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129