सहयोग संस्था की तिमाही बैठक हुई संपन्न

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

जनपद के जनहित ब जन सेवा कार्यों को लेकर हुआ मंथन :: आज जनपद की समाज सेवी संस्था सहयोग के पदाधिकारियो की फूड स्टोरी रेस्टोरेंट में तिमाही बैठक संपन्न हुई । संस्था के संरक्षक शाहनवाज खा एडवोकेट व अनिल गुप्ता प्रधान ने बताया कि हमारे सभी पदाधिकारियो की वर्ष में चार बार कोर की बैठक होती है, जिसमें आगे के कार्यों को लेकर रणनीति बनाई जाती है, व पीछे के हुए कार्यों को लेकर मंथन होता है । संस्था की अध्यक्ष रजनी गुप्ता व महासचिव विकास सक्सेना ने कहा कि इस समय जनपद में बहुत ही अच्छे अधिकारी तैनात है जिनके साथ मिलकर जनहित के बहुत सारे कार्य किये जा सकते हैं , जिसको लेकर हम सभी ने आज आगे की रणनीति बनाई है, इस सत्र के 6 महीनों में 60 कार्य कर लिए हैं और हमारा पूरे सत्र में 100 कार्यों का टारगेट है। संस्था की डायरेक्टर शालू यादव व तराना जमाल और निखिल महेंद्रू ने शिक्षा और स्वास्थ के क्षेत्र में और अधिक कार्य करने पर जोर दिया । ब संस्था के आशीष शुक्ला कवि ने अपनी बातों को कविता के माध्यम से रखा और सबका दिल मोह लिया । बैठक में संस्था के कोषाध्यक्ष महेंद्र दुबे सहित अनवर मियां , सफीकुदीन अंसारी, अनुराग अग्रवाल, नुजहत अंजुम,स्तुति गुप्ता, ममता यादव ,संगीता गुप्ता ,सुमन गुप्ता,अभिषेक गुप्ता , नवनीत प्रकाश गुप्ता, सरदार हरजीत सिंह, अंकुश गुप्ता,नाजिम मियां,आदि सभी उपस्थित रहे ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129