किराएदार या नौकर रखने से पहले उनकी पुलिस वेरिफिकेशन करवाना अत्यंत जरूरी है

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

पुलिस वेरिफिकेशन के मामले में लापरवाही बरतने पर मालिकों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई :-एसपी

 

सिरसा। एसपी दीपक सहारन ने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि आपका किराएदार या घरेलू नौकर अपराधिक प्रवृत्ति का भी हो सकता है,या फिर किसी अपराधिक वारदात का वाछिंत आरोपी भी हो सकता है,इसलिए मकान व दुकान मालिक पूरी सतर्कता बरतें तथा पुलिस वेरीफिकेशन अवश्य करवाएं । उन्होंने कहा कि अपराधिक किस्म के लोगों पर और अधिक कारगर ढंग से अंकुश लगाने के लिए किरायेदारों व घरेलू नौकरों की पुलिस वेरिफिकेशन कराना अत्यंत जरुरी है । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कई बार कुछ अपराधिक प्रवृत्ति के लोग अपराध को अंजाम देने के लिए मकान किराए पर ले लेते है,और किराएदार बनकर चोरी,लूट,डकैती व बलात्कार जैसी अपराधिक घटनाओं का षड्यंत्र रच वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते हैं । उन्होने कहा है कि अब मकान या दुकान मालिकों को किराएदार या नौकर रखने से पहले पुलिस वेरिफिकेशन करवाना अनिवार्य होगा । उन्होंने कहा कि पुलिस सत्यापन में लापरहवाही बरतनें पर मकान,संस्थान तथा दुकान मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी । कई बार मकान मालिकों तथा दुकानदारों द्वारा नौकरों और किरायेदारों की वेरिफिकेशन न करवाए जाने के कारण अक्सर बड़ी आपराधिक घटनाएं हो जाती है, जिस कारण से पुलिस को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है । जिला पुलिस प्रशासन की ओर से जारी एडवाइजरी में आमजन से कहा गया है कि घर में रह रहे किरायेदारों तथा फैक्ट्री होटलों,ढाबों इत्यादि पर काम कर रहे व्यक्तियों की पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवाएं क्योंकि कुछ अपराधी किस्म के व्यक्ति बाहर से आकर किराए पर रहकर अपराधिक वारदात को अंजाम देकर मौका से फरार हो जाते हैं । अपराध करने वाले व्यक्ति का रिकॉर्ड न तो मकान,दुकान ,फैक्ट्री,होटल तथा ढाबा मालिकों के पास होता है और न ही पुलिस के पास होता है,इसलिए अगर पुलिस के रिकॉर्ड में ऐसे लोगों की जानकारी पहले से ही मौजूद रहेगी तो अपराध करने वाले व्यक्ति की पहचान करने और उसे पकड़ने में आसानी हो जाएगी और वह किसी भी सूरत में पुलिस की नजरों से बच नहीं पाएगा ।

 

पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने कहा कि किराएदार व नौकर का सत्यापन करवाने से आपको भी पता चल जाता है कि जो व्यक्ति आपके पास किराए पर रह रहा है या नौकरी कर रहा है,वह किस प्रवृत्ति का व्यक्ति है । उन्होंने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से बाहर से आए हुए किरायेदारों व नौकरों की पुलिस वेरिफिकेशन करवा कर संबंधित पुलिस थाना में रिकॉर्ड जमा करवाने में पुलिस का सहयोग करें । संबंधित पुलिस थानों में जाकर फार्म जमा करवाकर भी पुलिस वेरिफिकेशन करवा सकते हैं । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस द्वारा किराएदारों व नौकरों की पुलिस वेरिफिकेशन करवाने हेतु लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है,जो कि आगे भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा है । उन्होंने बताया कि पुलिस वेरिफिकेशन करवाने से यह भी पता चलता है कि किराएदार व घरेलू नौकर किसी आपराधिक मामले का आरोपी तो नहीं है । पुलिस अधीक्षक ने कहा किसी संस्थान,,फैक्ट्रियों,रेस्टोरेंट व ठेकेदारों के पास जितने भी लोकल तथा बाहरी राज्यों के कर्मचारी हैं,उनकी पुलिस वेरिफिकेशन करवा कर ही काम पर रखें तथा उनका आधार कार्ड की कॉपी भी मालिक के पास होनी चाहिए । पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने कहा कि यदि अपराधिक किस्म का व्यक्ति बिना वेरिफिकेशन के किरायेदार या घरेलू नौकर किसी भी अपराधिक वारदात में शामिल होना पाया जाता है,तो मालिकों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी । इसलिए जिम्मेदार नागरिक होने के नाते किराएदारों तथा घरेलू नौकरों का सत्यापन करवाऐं क्योंकि ऐसा करने से आप सुरक्षित रहेंगे तथा भविष्य में किसी भी प्रकार की अपराधिक वारदात की पुनरावृति नही हो पाएगी ।

 

 

एसपी दीपक सहारन ने कहा कि आगामी गणतंत्र दिवस के मद्धेनजर सिरसा पुलिस सुरक्षा की दृष्टि से हाई अलर्ट मोड़ पर है । उन्होंने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए है कि अपने-अपने थाना क्षेत्राधिकार में पड़ने वाले होटल,ढाबों,धर्मशालाओं,मकान व दुकान में बाहर से आकर काम करने वालों या किराऐ के मकानों में रहने वाले लोगों को चिन्हित कर उनका अपराधिक रिकार्ड खंगाले तथा संदिग्ध किस्म के लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें । पुलिस अधीक्षक ने कहा कि एंटी नेशनल एलीमेंट्स व अपराधिक किस्म के लोग अन्य प्रदेशों से आकर गड़बड़ी फैलान की फिराक में रहते है,इसलिए ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129