रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, सरपंचों तथा अधिकाारियों की बैठक ली।

शिव कुमार यादव ब्यूरो चीफ रेवाड़ी

ग्रामीण विकास सरकार की प्राथमिकता, अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि तालमेल से समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें: विधायक लक्ष्मण सिंह यादव

 

*रेवाड़ी, 11 नवंबर।*

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि ग्रामीण विकास सरकार की प्राथमिकता है। अधिकारी और पंचायत प्रतिनिधि बेहतर तालमेल से गांवों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार से समाधान कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने चेताया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता का विशेष रूप से ध्यान रखा जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही व कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव सोमवार को गढ़ी बोलनी रोड़ स्थित पीडब्ल्युडी रेस्ट हाउस में रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, सरपंचों तथा पंचायत विभाग के अधिकाारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान विधायक ने सरपंचों व पंचायत प्रतिनिधियों की मांगों व समस्याओं को भी सुना तथा क्रमबद्ध तरीके से उनका जल्द समाधान कराने की बात कही। इस मौके पर डीडीपीओ नरेंद्र सारवान, बीडीपीओ कविता, एक्सईएन नरेंद्र गूलिया, रेवाड़ी खंड सरपंच एसोसिएशन प्रधान जैकी, रेवाड़ी ब्लॉक समिति चेयरमैन रविद्र खोला समेत अनेकों गांवों के सरपंच व अनेकों अधिकारी मौजूद रहे।

 

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार प्रत्येक वर्ग का चहुंमुखी विकास कराने को कटिबद्ध है। असली हरियाणा हमारे गांवों में बसता है। इसलिए ग्रामीण विकास का सरकार पर विशेष फोकस है। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि गांवों में भी शहरों जैसी सुविधाएं उपलब्ध हो। उन्होंने सरपंचों व पंचायत प्रतिनिधियों से भी आह्वान किया कि वे तमाम मतभेदों को भुलाकर गांवों के विकास में अपना योगदान दें। राजनीति तथा आपसी मनमुटाव के कारण गांवों में विकास कार्य प्रभावित होते हैं। इसलिए सभी प्रतिनिधि एकजुटता का परिचय देते हुए अपने-अपने क्षेत्रों के कार्यों को कराएं, सरकार के पास विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है।

विधायक लक्ष्मण यादव ने पंचायत विभाग के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वे पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बेहतर तालमेल बैठाकर तय समय सीमा में विकास कार्यों को कराना सुनिश्चित करें। विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही व लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार पूरी पारदर्शिता के साथ समान विकास करा रही है। जिसका लाभ आम आदमी तक पहुंच रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129