ब्रहमनिष्ठ श्री स्वामी शारदानंद सरस्वती महाराज की द्वितीय पुण्य तिथि पर आयोजित ब्रह्म निर्वाण महोत्सव का चतुर्थ दिवस

शालिनी कुलश्रेष्ठ जिला संवाददाता मैनपुरी

 

कथा का रसपान कराते कथा व्यास श्री ललित शास्त्री जी व मौजूद श्रद्धालु।

 

*नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की….*

 

कृष्ण जन्म व वामन अवतार की कथा सुन श्रद्धालू हुए भाव विभोर

 

ब्रहमनिष्ठ श्री स्वामी शारदानंद सरस्वती महाराज की द्वितीय पुण्य तिथि पर आयोजित ब्रह्म निर्वाण महोत्सव का चतुर्थ दिव

 

मैनपुरी। शहर के पंजाबी कालोनी स्थित श्री एकरसानंद आश्रम में परम पूज्य सदगुरुदेव श्री परमहंस अनन्त विभूषित श्रोतिय ब्रहमनिष्ठ श्री स्वामी शारदानंद सरस्वती महाराज की द्वितीय पुण्य तिथि ब्रह्म निर्वाण महोत्सव के रूप में महामंडेश्वर स्वामी श्री हरिहरानंद सरस्वती जी महाराज के सानिध्य में मनाई जा रही है।

ब्रह्म निर्वाण महोत्सव के चतुर्थ दिवस श्रीमद्भागवत कथा भगवान कृष्ण जन्म व वामन अवतार की कथा का रसपान महाराज श्री के कृपापात्र कथा व्यास श्री ललित शास्त्री जी के द्वारा कराया गया।

परीक्षित बने सूर्यकांत त्रिपाठी ने श्रीमद् भागवत गीता व कथा व्यास का मंत्रोच्चारण के बीच पूजन किया।

कथा व्यास श्री ललित शास्त्री ने कथा का रसपान कराते हुए कहा कि भगवान अपने भक्तों पर कभी कष्ट नहीं आने देते है भक्तों के कष्टों को मिटाने के लिए वे खुद अवतार लेते हैं राजा कंस के अत्याचारों से परेशान होकर धरती की पुकार सुनकर भगवान विष्णु ने देवकी के अष्टम पुत्र के रूप में कृष्ण का जन्म लिया था।

कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग आने पर श्रद्धालुओं में खुशी छा जाती है।

भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर श्रद्धालु नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की जैसे बधाई गीत गाते हैं और नाचते नजर आए।

कथा व्यास ने वामन अवतार का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि वामन अवतार में भगवान विष्णु ने धरती और आकाश को नापा था

वामन अवतार में भगवान विष्णु ने महाबली से कहा था कि उन्हें अपना तीसरा कदम रखने के लिए जगह चाहिए।

महाबली ने कहा था कि वे वचन तोड़ने वाले नहीं हैं और भगवान विष्णु अपना तीसरा कदम उनके शीश पर रख सकते हैं। भगवान विष्णु ने अपना तीसरा कदम महाबली के शीश पर रखा और महाबली पाताल लोक में चला गया।

इस मौके पर डा. ग्या प्रसाद दुबे, डा. संजीव मिश्रा वैद्य, प्राचार्य डॉ रामबदन पांडेय, संदीप चतुर्वेदी, सुभाष मिश्रा, श्याम दीक्षित, आचार्य कृष्ण दत्त मिश्रा, मीडिया प्रभारी आकाश तिवारी, कृष्ण दत्त मिश्रा, बृजेश शर्मा, श्रीमती राधा दुबे,श्रीमती कल्पना त्रिपाठी,श्रीमती आभा दीक्षित, श्रीमती स्तुती दीक्षित, राम खिलाड़ी यादव, ब्रह्मचारी दिनेश पाठक, विद्या सरन मिश्रा, सर्वांनंद चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129