कबड्डी, खो-खो, दौड़ में चैंपियन बना सकतपुर

मोहित गुप्ता मंडल संवाददाता

आज दिनाँक 25/10/2024 को उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरिया पुरवा, बावन, हरदोई में न्याय पंचायत स्तरीय सकतपुर की बाल क्रीडा प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता का उदघाटन श्री मनीष राठौर ब्लॉक व्यायाम शिक्षक, राज्य पुरुस्कार प्राप्त श्री राजीव सिंह चौहान द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में नोडल शिक्षक सिद्धार्थ कुमार, संकुल शिक्षक मोहम्मद् अली,गौरव कुमार भारती, व्यायाम शिक्षक -मनीष चंदेल, अंबरीश पांडेय, सुरेंद्र कुमार तथा उच्च प्रा वि सकतपुर, गौरिया पुरवा,धन्योली, प्रा वि- सकतपुर, मझरेता, खाले पुरवा, गौरिया पुरवा, हुसैनपुर सहोरा, रामापुर रहोलिया के शिक्षकों तथा बच्चों ने प्रतिभाग किया।

उच्च प्रा स्तर कबड्डी (बालिका) , खो खो( बालिका), दौड़ (बालिका) , लम्बी कूद (बालिका) उच्च प्रा वि सकतपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कबड्डी (बालक) में उ प्रा वि सकतपुर ने प्रथम, खो खो( बालक) में उ प्रा वि सकतपुर ने प्रथम, खो खो, कबड्डी- बालक- बालिका में प्रा वि सकतपुर प्रथम, लम्बी कूद बालक उच्च प्रा गौरिया शानू प्रथम, उच्च प्रा वि सकतपुर पूर्णिमा, रंगोली में उच्च प्रा वि गौरिया पुरवा प्रथम स्थान प्राप्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129