सवारी गाड़ियों में ओवरलोडिंग के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाये:-नितिन अग्रवाल

मोहित गुप्ता की खास रिपोर्ट

 

विगत 6 नवम्बर को बिलग्राम से माधोगंज के मध्य रोशनपुर गाँव के पास हुई दुर्घटना में मृतकों के परिवारों के परिजनों को आज माननीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री नितिन अग्रवाल, सांसद मिश्रिख श्री अशोक रावत व विधायक बिलग्राम-मल्लावां श्री आशीष सिंह आशू ने माननीय प्रधानमंत्री की ओर से 2 लाख व माननीय मुख्यमंत्री जी की ओर से 2 लाख अर्थात कुल 4 लाख की सहायता का चेक सौंपा। दो मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत 1-1 लाख की सहायता राशि दी गई इस अवसर पर माहौल काफ़ी भावुक हो गया। इसके साथ ही घायलों को माननीय प्रधानमंत्री जी की ओर से 50 हजार व मुख्यमंत्री की ओर से 50 हजार अर्थात कुल 1 लाख रूपये की सहायता राशि का चेक सौंपा गया। माननीय मंत्री जी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में शासन व प्रशासन पूरी तरह से प्रभावित परिवारों के साथ है। पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि सवारी गाड़ियों में ओवरलोडिंग के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाये। माननीय सांसद ने कहा कि वह मार्ग के चौड़ीकरण के लिए प्रयास करेंगे ताकि दुर्घटनाओं में कमी आ सके। माननीय विधायक बिलग्राम-मल्लावां ने कहा कि शासन व प्रशासन पूरी तरह से प्रभावित परिवारों के साथ है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सभी माननीय जनप्रतिनिधियों का आभार जताया और कहा कि जनपद में ओवरलोडिंग के मामले कार्रवाई की जा रही है। लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है। सभागार में मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, उप जिलाधिकारी बिलग्राम राकेश सिंह, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार व क्षेत्र के अन्य माननीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129