श्री गणेश शोभा यात्रा के साथ 20 सितंबर 2025 को शुरू होगी खिरनी बाग रामलीला

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

जिले की प्राचीन खिरनी बाग रामलीला शनिवार 20 सितंबर 2025 को श्री गणेश शोभायात्रा तथा मंच पूजन के साथ प्रारम्भ होगी तत्पश्चात 21 सितंबर को सती मोह, शिव विवाह के साथ रामलीला मंचन की शुरुआत होगी इसको लेकर 14 सितंबर दिन रविवार को रामलीला समिति की एक बैठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश सिंघल के वृंदावन गार्डन स्थित आवास पर समिति के संरक्षक वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री माननीय सुरेश कुमार खन्ना एवं समिति के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र पाल सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई जिसमें समिति को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने पर जोर दिया गया।समिति के संरक्षक माननीय सुरेश कुमार खन्ना जी (मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार) ने बताया कि श्री गणेश शोभायात्रा दिनांक 20 सितंबर 2025 दिन शनिवार को सायं 4:30 बजे गांधीगंज स्थित श्री नरसिंह भगवान मंदिर से प्रारंभ होकर चौक घंटाघर बहादुरगंज, सदर बाजार होते हुए रात्रि 08:00 बजे खिरनी बाग रामलीला मैदान पहुंचेगी तथा श्री गणेश पूजन, मंच पूजन व हवन होगा एवं विधिवत रामलीला का शुभारंभ होगा।

 

दिनांक 21 सितंबर से 1 अक्टूबर तक प्रतिदिन नियमित रूप से रामलीला का मंचन सायं 7:00 से प्रारंभ होगा इसी क्रम में रामलीला के संपूर्ण कार्यक्रम को भव्यता एवं दिव्यता के साथ संपन्न करने के उद्देश्य से विभिन्न व्यवस्था समितियों के माध्यम से सम्मानित सदस्यों को दी गई जिम्मेदारियों की समीक्षा आज की गयीं

समिति के संरक्षक सुरेश कुमार खन्ना वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री जी ने सभी जनपद वासियों, समिति के पदाधिकारियों, कार्यकारणी सदस्यों से श्री गणेश शोभा यात्रा में बढ़-चढ़कर सम्मिलित होने के साथ- साथ विभिन्न स्थानों पर आरती-पूजन, भोग एवं पुष्प वर्षा से स्वागत कर सफल व सुंदर बनाने में अपना सहयोग प्रदान करने एवं दशहरे के अवसर पर मेले में हर्षोल्लास के साथ सम्मिलित होने का आग्रह किया

बैठक का संचालन समिति के कोषाध्यक्ष विनोद अग्रवाल के द्वारा किया गया

आज की बैठक में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश सिंघल उपाध्यक्ष अशोक अग्रवाल सचिब नरेंद्र कुमार मिश्र गुरु सह सचिब चंद्रशेखर खन्ना मेला प्रबंधक नीरज वाजपेई भाजपा जिला अध्यक्ष के सी मिश्रा एमएलसी सुधीर गुप्ता प्रमोद चंद्र सेठ भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता डीपीएस राठौर रोमी आनंद हरि नारायण खन्ना अनूप चतुर्वेदी बिसम्बर दयाल गुप्ता राम मोहन वर्मा प्रणब वशिष्ठ अंशुमान अग्रवाल मनीष खन्ना नितेश गुप्ता विमल कुमार सिंह संजय लाल राठौर मुकेश राठौर सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129