गाड़ी लुटने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री गौरव राजपुरोहित भा.पु.से. के दिशा निर्देश में कार्य करते हुए थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने गाड़ी लुटने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला अलवर के गांव साहडोद निवासी संदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में लुटी हुई गाड़ी को पहले ही बरामद कर लिया था।

 

जांचकर्ता ने बताया कि राजस्थान के जिला खैरथल तिजारा के गांव बिरामपुर निवासी ऋषभ यादव ने अपनी शिकायत में बताया था की गत 13 जुलाई को वह गुरुग्राम में अपने दोस्त प्रवीन सैनी से मिलकर उसकी वेन्यू गाडी को लेकर अपने गांव बिरामपुर जा रहा था। जब वह भिवाडी मोड के पास गांव महेश्वरी की तरफ शराब के ठेके से बीयर लेकर अपनी गाडी मे बैठने लगा तो दो लडके एक बाइक पर आए तथा अपने आप को रिश्तेदार बताकर जबरदस्ती उसकी गाडी मे बैठ गए। दोनों लडके उसकी गाड़ी में बीयर व शराब पीने लगे। जब उसने गाड़ी में उन्हें बीयर व शराब पीने से मना किया तो दोनो ने उससे जबरदस्ती गाडी की चाबी छीन ली तथा उसे गाड़ी से निचे उतार कर उसकी गाडी को छिन्न भाग गए। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने रविवार को मामले में संलिप्त एक आरोपी राजस्थान के जिला अलवर के गांव साहडोद निवासी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129