लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 जयंती पर सवायजपुर में यूनिटी मार्च का आयोजन

श्यामजी गुप्ता ब्यूरो हरदोई

लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर प्रत्येक विधान सभा में सरदार पटेल यूनिटी मार्च का आयोजन कराया जा रहा है । सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में माननीय सांसद ,हरदोई, जयप्रकाश रावत , माननीय विधायक , सवायजपुर , माननीय जिलाध्यक्ष भाजपा द्वारा सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करने के उपरांत पदयात्रा का शुभारंभ किया गया । हरपालपुर बस स्टैंड से पलिया तिराहा, जोधनपुरवा होते हुए पलिया खेल मैदान में पदयात्रा का समापन हुआ । पदयात्रा में उपजिलाधिकारी सवायजपुर द्वारा पदयात्रा के सकुशल संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों , वालंटियरों को निर्देश दिए गए एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। जिला युवा अधिकारी , माय भारत ने बताया कि पदयात्रा में माय भारत वालंटियरों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों को लोहपुरुष सरदार पटेल जी के जीवन एवं कार्यों के विषय में विस्तार से बताया गया। पदयात्रा में भारी संख्या में सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता , छात्र – छात्राएं, पदयात्रा में माय भारत वालंटियरों द्वारा वंदे मातरम और सरदार पटेल अमर रहें के नारे लगाए गए ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129