विधानसभा क्षेत्र करहल के उप निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु तैनात सामान्य प्रेक्षक विनय सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में दिए दिशा निर्देश

आमिर अली संवाददाता मैनपुरी 

 

मैनपुरी। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा क्षेत्र करहल के उप निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु तैनात सामान्य प्रेक्षक विनय सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए तैनात प्रभारी अधिकारियों, जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में कहा कि निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारी, कर्मचारी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए निष्पक्ष रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें, किसी भी राजनैतिक दल, प्रत्याशी को किसी भी कार्मिक की कार्यशैली पर संदेह न रहे, निर्वाचन संबंधी प्रत्येक गतिविधि में राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों, प्रत्याशियों, उनके अभिकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए, इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन, मतदान कार्मिकों के रेंडमाइजेशन से लेकर पोस्टल-बैलट के माध्यम से होने वाली मतदान प्रक्रिया में उनकी उपस्थिति कराई जाए। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के ऐसे ग्रामों जहां कमजोर वर्ग के मतदाता निवास करते हैं, वहां के मतदाताओं से संवाद कर उन्हें भरोसे में लिया जाए, सुनिश्चित किया जाए की कोई भी राजनैतिक दल का पदाधिकारी, दबंग प्रवृत्ति का व्यक्ति किसी मतदाता को मताधिकार करने से न रोके, मतदान केन्द्रो पर सभी मूल-भूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित रहे, मतदाताओं को बूथों पर मूल-भूत सुविधाओं के साथ बेहतर वातावरण मिले।

सामान्य प्रेक्षक ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए, आयोजित होने वाली रेलियों, अन्य कार्यक्रमों में फ्लाइंग स्क्वायड टीम मौके पर उपस्थित रहकर सघन मॉनिटरिंग करें, समस्त कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी कराकर सुरक्षित रखी जाए, किसी भी कार्यक्रम की आड़ में मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए किसी वस्तु, सामग्री, धनराशि आदि का वितरण न हो। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, फेसबुक आदि की गहन निगरानी की जाए, बिना एम.सी.एम.सी. कमेटी के प्रमाणन के कोई भी विज्ञापन, प्रचार सामग्री प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, सोशल मीडिया पर प्रकाशित-प्रसारित न हो। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र करहल में 15307 लाइसेंसी शस्त्र धारक हैं, जिसके सापेक्ष अब तक 5371 शस्त्र जमा कराए जा चुके हैं, गत् निर्वाचनों में व्यवधान डालने वाले दबंग, शरारती प्रवृत्ति के 21 व्यक्तियों को जिला बदर एवं 2901 को पाबंद किया जा चुका है, अवैध शराब की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही कर 17 व्यक्तियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है साथ ही 188 लीटर शराब जब्त की गई, नॉन बेलेबल वारंट की तामीला की प्रगति भी संतोषजनक है, जनपद के 1139 हिस्ट्रीशीटर की भी निरंतर निगरानी की जा रही है। मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने बताया कि मतदान केन्द्रो पर मूल-भूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए अधिकारियों द्वारा मतदान केन्द्रो का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं कराई जा रही हैं। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम जी मिश्र, अपर जिलाधिकारी न्यायिक नवीन श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक शहरी, ग्रामीण राहुल मिठास, अनिल कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता, समस्त उप जिलाधिकारी, प्रभारी अधिकारी के रूप में तैनात विभिन्न विभागों के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129