ऑपरेशन सिंदूर की प्रथम वर्षगांठ पर एस एस विश्वविद्यालय में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

डायरेक्टर जनरल एनसीसी और रक्षा मंत्रालय भारत सरकार निर्देश पर संपन्न हुआ कार्यक्रम

 

शाहजहांपुर। डायरेक्टर जनरल एनसीसी और रक्षा मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में एनसीसी यूनिट द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के प्रथम वर्षगांठ केअवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य देश की रक्षा में योगदान देने वाले वीर सैनिकों के शौर्य और बलिदान को नमन करना था।

 

कार्यक्रम में रिटायर्ड सूबेदार मेजर विपिन सक्सेना को विशेष अतिथि के रूप में शौर्य संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का शुरुआत एनसीसी गीत से हुआ तत्पश्चात विपिन सक्सेना को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में सूबेदार मेजर विपिन सक्सेना ने ‘कारगिल युद्ध’ में अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि एक सैनिक का सबसे बड़ा धर्म राष्ट्र सेवा है। उन्होंने युवा कैडेट्स से कहा कि वे अनुशासन, साहस और समर्पण के गुणों को अपने जीवन में अपनाएं।

 

इसके बाद कैडेट्स को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित डॉक्युमेंट्री फिल्म दिखाई गई, जिससे उन्हें भारतीय सेना के उस वीरतापूर्ण अभियान से परिचित होने का अवसर मिला।

 

कार्यक्रम के दौरान 25 यूपी बटालियन एनसीसी के सूबेदार मेजर सुनील कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि एनसीसी युवाओं में देशभक्ति और नेतृत्व की भावना जागृत करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कैडेट्स को सदैव तत्पर और अनुशासित रहने का संदेश दिया।

वहीं लेफ्टिनेंट डॉ. आलोक कुमार सिंह ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं को प्रेरित करते हैं और उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को भारतीय सेना की अदम्य वीरता का प्रतीक बताया।

 

कार्यक्रम के अंत में झंडारोहण किया गया और सभी उपस्थितजनों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।

 

पूरे आयोजन में प्रोफेसर अजीत सिंह चारग, डॉ प्रांजल शाही, डॉ दुर्गविजय, डॉ अरुण कुमार यादव, अवनीश सिंह चौहान, केयर टेकर जुल्फिकार,सूबेदार सुभाष चौहान , सूबेदार जटविंदर सिंह ,हवलदार अयाज खान तथा लगभग साठ कैडेट्स की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129