श्री स्कंद शिव महापुराण कथा में हुआ विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद का लाभ

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

 

शाहजहांपुर, खिरनीबाग – श्री स्कंद शिव महापुराण कथा के समापन के पावन अवसर पर आज प्रातः वैदिक हवन के संपन्न होने के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। खिरनीबाग स्थित रामलीला मैदान में आयोजित इस भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने भक्ति-भाव से सहभागिता की और प्रसाद रूपी भोजन का आनंद लिया।भंडारे में हलवा, सब्जी, कद्दू और पूड़ी जैसे पारंपरिक व्यंजनों की महक से पूरा परिसर महक उठा। भोजन की व्यवस्था इतनी सहज और भावपूर्ण थी कि हर आगंतुक ने इसे ‘सच्ची सेवा’ का स्वरूप बताया।

 

कथा के मुख्य आयोजक हरि शरण बाजपेई ने कहा कि यह आयोजन शिव कृपा से संभव हुआ है। लोगों की सेवा करना ही सच्चा धर्म है। हम सभी का प्रयास यही रहा कि हर श्रद्धालु को प्रेमपूर्वक प्रसाद उपलब्ध हो और किसी को असुविधा न हो।कार्यक्रम के सचिव श्री नीरज वाजपेयी ने बताया कि सैंकड़ों सेवकों ने तन-मन से कार्य किया। हमारा उद्देश्य न केवल कथा का आयोजन था, बल्कि समाज में सेवा और समर्पण का भाव जगाना भी था।

 

भंडारे में महिलाओं, बच्चों, बुज़ुर्गों और युवाओं सहित सभी वर्गों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। आयोजकों की सेवा भावना, व्यवस्थाओं की उत्कृष्टता और श्रद्धालुओं की श्रद्धा सबने मिलकर इस दिन को अविस्मरणीय बना दिया।

भंडारा प्रसाद वितरण मे दीपक शर्मा मुनेश्वर सिंह ब्लाक प्रमुख सिधौली अशोक गुप्ता पुवायां श्री दत्त शुक्ला ब्लॉक प्रमुख कांट डॉ विजय पाठक डॉक्टर सत्य प्रकाश मिश्रा हरि शुमरन दीक्षित विश्व मोहन बाजपेई विष्णु मिश्रा गौरव त्रिपाठी अखिलेश सिंह नीरज बाजपेई एवं श्रद्धालुओ ने मिलकर भंडारा का प्रसाद वितरण किया

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129