शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड स्वतंत्र प्रबोध

 

पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री गौरव राजपुरोहित भा.पु.से. के दिशा निर्देश में कार्य करते हुए थाना शहर पुलिस ने शहर में रहने वाली यूपी निवासी एक युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जिला गुरुग्राम के गांव पलड़ा निवासी दीपक नारवा के रूप में हुई है।

 

जांचकर्ता ने बताया कि दिनांक 04.09.24 को मूल रूप से उत्तर प्रदेश निवासी एक युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि वर्ष 2021 में वह कम्पनी में काम करने के लिए रेवाड़ी आई थी। इस दौरान उसकी मुलाकात आरोपी दीपक नारवा से हुई थी। इसके बाद दोनों की मोबाइल पर बातचीत होने लगी। 30 नवम्बर 2021 को आरोपी उसे रेवाड़ी रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में ले गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी उसके साथ शहर में एक किराये के मकान में रहने लगा और उसके साथ लगातार गलत काम किया। जिसके कारण वह गर्भवती भी हो गई थी। आरोपी ने जबरदस्ती उसे गोली देकर उसका गर्भपात करावा दिया। इसके बाद आरोपी का व्यवहार उसके प्रति बदलने लगा और आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगा। आरोपी तीन साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर रेवाड़ी में दुष्कर्म का मामला दर्ज करके जांच शुरू थी। जो जांच के बाद पुलिस ने रविवार को मामले में आरोपी दीपक नारवा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129