उम्मीदवार व राजनीतिक दल जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से निर्धारित स्थानों पर ही लगाएं चुनाव प्रचार सामग्री : डीसी

शिव कुमार यादव ब्यूरो चीफ रेवाड़ी

जिला प्रशासन ने प्रचार सामग्री लगाने व रैली व जनसभाएं करने के लिए निर्धारित किए स्थान

उम्मीदवारों व राजनीतिक दलों को निर्धारित स्थानों पर ही करनी होगी रैली व जनसभाएं :

 

*रेवाड़ी, 3 सितंबर*

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने कहा कि राजनीतिक दल विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता की सख्ती से पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी उम्मीदवार व राजनीतिक दल अपने प्रचार होर्डिंग व बैनर जिला निर्वाचन विभाग की ओर से निर्धारित किए गए स्थानों पर ही लगाएं तथा रैली व जनसभाएं करें। अनुमति के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि विधानसभा आम चुनाव के दौरान प्रचार होर्डिंग व बैनर लगाने व रैली व जनसभाओं के लिए जिला प्रशासन की ओर से बावल, कोसली व रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बावल, कोसली व रेवाड़ी विस क्षेत्र के ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में स्थान निर्धारित किए गए हैं।

*झूठी व भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई : डीसी*

डीसी अभिषेक मीणा ने सभी राजनीतिक दलों से भारत निर्वाचन आयोग द्वारा उम्मीदवारों व राजनीतिक दलों के लिए जारी दिशा-निर्देशों को अच्छी तरह से पढ़ने का भी आह्वान किया। उन्होंने राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने से भी सावधान किया। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों से किसी भी संदिग्ध सूचना को आगे शेयर करने से पहले संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) से पुष्टि करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा आम चुनाव के दौरान झूठी व भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दल और उम्मीदवार या व्यक्ति भारत निर्वाचन आयोग व जिला प्रशासन द्वारा जारी नियमों व शर्तों का सख्ती से पालन करेंगे। नियमों की अवहेलना किए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान वितरित किए जाने वाले सभी पैम्फलेट पर प्रिंटिंग प्रेस का नाम व नंबर अंकित होना सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि निर्देश का पालन न करने पर प्रिंटर व सामग्री वितरित करने वाले दल या उम्मीदवार के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

———-

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129