मनोना में डाक कावड़ यात्रियों का प्रधान एवं ग्रामीणों ने किया स्वागत सम्मान 

पुष्पराज चौहान क्राइम रिपोर्टर बरनाहल मैनपुर

 

 

लगभग 152 कि0मी0 की यात्रा करेंगे तय।

 

 

(मैनपुरी)।। करहल।।श्रावण मास के महीने में शिव भक्त अपनी आस्था तरह-तरह के तरीकों से बयां कर रहे हैं। जगह जगह शिव भक्तों का स्वागत सत्कार किया जा रहा है।

डाक कांवड़ यात्रा ले कर जा रहे कांवड़ियों को प्रधान चरण सिंह यादव ने किया सम्मानित

इसी कड़ी में रविबार को जिला मैनपुरी के करहल तहसील क्षेत्र के गांव मनोना के प्रधान चरन सिंह एवं ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से डाक कांवड़ यात्रा ले कर जा रहे, भोले बाबा धाम आश्रम पर पटका, साफा और फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। जिसका कांवड़ यात्रा के सभी भक्तों ने आभार व्यक्त किया।

ग्राम प्रधान मनोना चरन सिंह यादव ने सभी का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि, श्रावण मास में गंगाजल लाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। अपनी अपनी सुविधानुसार, इसके अनेकों तरीके हैं। लेकिन अपनी अटूट भक्ति को जाहिर करते हुए, सदस्यों द्वारा यह बहुत ही बढ़िया काम पुण्य का काम किया है। ये सभी लोग बधाई के पात्र हैं। साथ ही अन्य युवाओं के लिए प्रेरणस्रोत बने हैं। और क्षेत्रिय जनता को यह विश्वास है

ज्यादातर डाक कांवड़ को लोग भूल गए हैं। फिर से इसका विस्तार होगा, और अधिक संख्या में लोग इसमें शामिल होंगे।

डाक कावड़ यात्रा (बिना रुके) 152 कि0मी0 पैदल चलकर, सोरों घाट कासगंज से पवित्र गंगाजल लाकर, बटेश्वर धाम पर गंगाजल से जलाभिषेक किया जाएगा।

इस मौके पर ग्राम प्रधान चरन सिंह यादव गौरव यादव आकाश ठेकेदार इंद्रवीर यादव बबलू यादव राजा यादव कन्हैया सीटू देवराज अर्पित सुखदेव अंशुल विकेश उम्मीद विजय सचिन पुष्पेंद्र जो विकास यादव आदि युवाओं ने कावड़ यात्रा में भाग लिया ।।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129