प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश से रेवाड़ी हुआ प्रेरित

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड

 

जैन पब्लिक स्कूल में गूंजा “मन की बात”, आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संकल्प

 

रेवाड़ी। रविवार को जैन पब्लिक स्कूल के ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम के 121वें एपिसोड को भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली के नेतृत्व में बड़े उत्साह और जोश के साथ सुना गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया उपस्थित रहे। उनके साथ रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव, कोसली विधायक अनिल यादव, पूर्व मंत्री डॉ. बनवारीलाल, राष्ट्रीय किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष रामपाल यादव, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक हुक्मचंद यादव, पीपीपी कोऑर्डिनेटर सतीश खोला, सफाई आयोग चेयरमैन कृष्णकुमार, नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव, वाइस चेयरमैन श्याम चुघ, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सिंहराम अहलावत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। मंच संचालन एडवोकेट कमल निंबल ने किया।

 

इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश महामंत्री सुरेंद्र पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में 22 अप्रैल को पहलगाम में हुई आतंकी घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पूरा देश इस कायरतापूर्ण हमले से आहत है और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का संकल्प लिया गया है।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि जैसे-जैसे कश्मीर में शांति और विकास का वातावरण बन रहा था, आतंकवादियों के आकाओं को यह रास नहीं आया और उन्होंने नापाक साजिशें रचीं। उन्होंने यह भी दोहराया कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में देश की एकता और 140 करोड़ भारतीयों की एकजुटता सबसे बड़ी ताकत है।

 

प्रधानमंत्री ने भरोसा दिलाया कि इस आतंकी हमले के दोषियों को कठोरतम सजा दी जाएगी और हर पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा।

 

कार्यक्रम के समापन पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली ने सभी कार्यकर्ताओं, जैन समाज के प्रधान महेंद्र जैन, जैन पब्लिक स्कूल के प्रधान प्रदीप जैन, स्कूल प्रबंधन और स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर जिले भर से सैकड़ों कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। प्रमुख उपस्थितजनों में मन की बात कार्यक्रम संयोजक प्रवीण शर्मा, रेवाड़ी मंडल अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, समीर कालरा, नवीन यादव, अजित कोसलिया, दिनेश यादव, कोसली मंडल अध्यक्ष सविता बेरली, बावल मंडल अध्यक्ष बलराज यादव, धर्म सिंह, नरेश सरपंच, सुभाष चंद, रमेश झाबुआ, जिला मीडिया प्रभारी जतिन अनेजा, हिमांशु पालीवाल, बलजीत यादव, सौरभ यादव, एडवोकेट नितेश यादव, सावन सैनी, पूर्व नगर परिषद चेयरमैन विजय राव सहित अनेक नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129