रेवाड़ी में ऑपरेशन सिंदूर की गूंज, तिरंगा यात्रा निकलेगी 18 मई को

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड

 

रेवाड़ी। भारतीय सेना के साहसिक अभियान ऑपरेशन सिंदूर की विजयगाथा को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से देशभर में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। इसी क्रम में रेवाड़ी जिले में रविवार, 18 मई को प्रातः 9 बजे से शहर में भव्य तिरंगा यात्रा आयोजित की जाएगी।

 

यह यात्रा स्थानीय महाराणा प्रताप चौक से आरंभ होगी और इसका नेतृत्व केंद्रीय योजना, कार्यक्रम क्रियान्वयन, सांख्यिकी एवं संस्कृति मंत्री राव इंद्रजीत सिंह स्वयं करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव, बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार, कोसली विधायक अनिल यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली समेत जिले के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहेंगे।

 

गौरतलब है कि आतंकवाद के खिलाफ भारतीय सेना की निर्णायक कार्यवाही और वीरता को सम्मान देने हेतु हरियाणा प्रदेश के सभी जिलों में इस प्रकार की तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। रेवाड़ी में निकलने वाली यह यात्रा देशभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त करने का कार्य करेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129