शहर के प्रमुख विद्यालय सुदिती ग्लोबल अकादमी, मैनपुरी में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

ब्यूरो चीफ मनोज कुमार शर्मा/मैनपुरी

 

शहर के प्रमुख विद्यालय सुदिती ग्लोबल अकादमी, मैनपुरी में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सुदिती ग्लोबल अकादमी, मैनपुरी में विद्यालय के आवासीय छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा0 लव मोहन के निर्देशन में आकर्षक झांकियों का आयोजन किया गया। इस पावन महोत्सव में विद्यालय के वरिष्ठ प्रधानाचार्य डॉ. राम मोहन, प्रशासनिक प्रधानाचार्य डॉ. कुसुम मोहन, उप प्रधानाचार्य जय शंकर तिवारी के साथ-साथ सभी छात्र, शिक्षक और कर्मचारियों ने भक्ति भाव से रात्रि में भगवान का प्रकटोत्सव आनंद से मनाया एवं पूजा अर्चना की।

छात्रों ने भगवान कृष्ण के जीवन से जुड़े विभिन्न लीलाओं की झांकियों का प्रदर्शन किया। उन्होंने ब्रज मंडल की झांकी भी सजाई, जिसमें ब्रज के विभिन्न स्थानों और भगवान कृष्ण की लीलाओं को दर्शाया गया था।

महोत्सव के अंत में सभी ने मिलकर भगवान कृष्ण के जन्म का उत्सव मनाया। इस अवसर पर सभी ने भगवान कृष्ण से प्रार्थना की कि वे सभी को सुख, समृद्धि और शांति प्रदान करें।

विद्यार्थियों ने भजन कीर्तन के माध्यम से उपस्थित जनमानस को श्रीकृष्णमय कर दिया।

इस अवसर पर वरिष्ठ प्रधानाचार्य डॉ. राम मोहन ने कहा कि भगवान कृष्ण एक आदर्श व्यक्ति थे, जो सभी के लिए एक प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने हमें नैतिकता, करुणा और प्रेम के महत्व के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि हमें भगवान कृष्ण की शिक्षाओं को हमारे जीवन में उतारना चाहिए।

डॉ. राम मोहन ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण द्वारा दिया गया ्गीता का ज्ञान हमारे जीवन के लिये बहुत महत्वपूर्ण है, जो हमें जीवन के सभी पहलुओं पर मार्गदर्शन करता है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता में भगवान कृष्ण ने हमें कर्म योग, ज्ञान योग और भक्ति योग के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि इन तीन योगों का पालन करके हम अपने जीवन को सफल बना सकते हैं।

उन्होने आगे बताया कि भगवद गीता एक कालातीत और सार्वभौमिक शास्त्र है जो सभी के लिए प्रासंगिक है, चाहे उनका धर्म या पृष्ठभूमि कुछ भी हो। यह एक खुशहाल और सार्थक जीवन जीने का मार्गदर्शक है। मैं आप सभी से भगवद गीता पढ़ने और अध्ययन करने का आग्रह करता हूं। यह एक ऐसी पुस्तक है जो आपके जीवन को बेहतर बना सकती है।

श्री कृष्ण जन्मोत्सव झांकी के सफल आयोजन में डा0 ओमेश जादौन, तीर्थ दीक्षित सहित सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं एवं छात्रों का सराहनीय योगदान रहा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129