डीएपी खाद की किल्लत से परेशान किसान, सरकार पर बरसे वेदप्रकाश विद्रोही

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

अहीरवाल क्षेत्र में सरसों की बिजाई से पहले खाद की भारी कमी, किसान लाइन में खड़े

 

रेवाड़ी। स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष वेदप्रकाश विद्रोही ने हरियाणा की भाजपा सरकार और कृषि विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार किसानों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में नाकाम रही है। उन्होंने कहा कि सरसों की बिजाई शुरू हो चुकी है, लेकिन अहीरवाल क्षेत्र में डीएपी खाद की भारी किल्लत बनी हुई है।

 

विद्रोही ने बताया कि सरसों की फसल बोने से पहले खेतों की जुताई के साथ डीएपी खाद डालना जरूरी होता है, मगर किसानों को खाद के लिए घंटों लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है। सहकारी समितियों में खाद आते ही कुछ घंटों में ही स्टॉक खत्म हो जाता है, जिससे अधिकांश किसान खाली हाथ लौटने को मजबूर हैं।

 

उन्होंने कहा कि सरकार और कृषि विभाग को यह भलीभांति पता है कि अक्टूबर के पहले सप्ताह से सरसों की बिजाई और तीसरे सप्ताह तक उसका समापन होता है, जबकि अक्टूबर के अंत और नवंबर के आरंभ में गेहूं की बिजाई शुरू होती है। बावजूद इसके, पिछले 11 वर्षों में एक भी बार किसानों को पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद समय पर उपलब्ध नहीं कराई गई।

 

विद्रोही ने कहा कि किसानों को मजबूरी में ब्लैक में महंगी दरों पर खाद खरीदनी पड़ती है, जबकि क्षेत्र के भाजपा सांसद, विधायक और मंत्री “सेवा पखवाड़ा”, “स्वच्छता अभियान” और “विकसित भारत” जैसे आयोजनों में व्यस्त हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये नेता सिर्फ फोटो खिंचवाने और मीडिया इवेंट करने में लगे हैं, जबकि किसानों और आमजन की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा।

 

विद्रोही ने कहा कि भाजपा नेताओं ने जनता को गैरजरूरी मुद्दों में उलझाकर अहीरवाल क्षेत्र के किसानों और विकास के मूल मुद्दों से ध्यान भटका दिया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में डीएपी खाद की व्यवस्था तत्काल की जाए, ताकि सरसों व गेहूं की फसलों की बिजाई प्रभावित न हो।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129