स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर रेवाडी पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

15 अगस्त को समारोह संपन्न होने तक एनएच-48

गुरुग्राम-दिल्ली की तरफ यात्रा करने से बचें भारी वाहन चालक

जिला रेवाडी पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी श्री गौरव राजपुरोहित ने सभी पर्यवेक्षक अधिकारियों और थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश जारी किए है। रेवाड़ी, बावल व कोसली में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए भी अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।

विभिन्न चौराहों और भीड़ भाड़वाले स्थानों पर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई हैं। जिला रेवाड़ी पुलिस ने बम डिस्पोजल व सीआईडी टीम के साथ मिलकर आमजन की सुरक्षा को देखते हुए शहर के मुख्य स्थानों रेलवे स्टेशन, मॉल, तेल डिपो, बस अड्डा के आसपास गहनता से कॉम्बिंग व सर्चिंग अभियान चलाया हुआ है। जिला रेवाड़ी पुलिस ने भीड़-भाड़ वाली जगह व बस स्टैंड पर यात्रियों को लावारिस वस्तुओं को नहीं छूने की अपील की है। यदि इन स्थानों पर कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई देती है तो इसकी सुचना नजदीकी थाना या डायल 112 नंबर पर दें। जिला रेवाड़ी में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस नाके लगाए गए हैं तथा राइडर व पीसीआर द्वारा गश्त की जा रही है।

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आमजन की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए दिनांक 14.08.24 समय 06:00PM से दिनांक 15.08.24 समय 01:30PM तक गुरुग्राम, दिल्ली जाने वाले भारी मालवाहक/वाणिज्य वाहनों के जाने पर रोक लगाई गई है। जिला पुलिस ने सभी भारी माल वाहक/वाणिज्य वाहन चालकों से अपील की है की वह 15 अगस्त को दोपहर 01:30 बजे तक एनएच-48 का प्रयोग करके गुरुग्राम-दिल्ली की तरफ यात्रा करने से परहेज करें तथा अधिक आवश्यकता होने पर एनएच-352 का प्रयोग करें। जिला पुलिस द्वारा जयपुर से दिल्ली, गुरुग्राम जाने वाले भारी वाहनों को एनएच-48 से एनएच-352 पर डाइवर्ट किया गया है। इसलिए दिल्ली एवं गुरुग्राम जाने वाले भारी वाहन एनएच-352 का प्रयोग करें या दूसरे अन्य वैकल्पिक रास्तों का प्रयोग करें।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129