विनेश , श्याम और मीरा को हिन्दू रत्न सम्मान से सम्मानित करेगी हिन्दू महासभा

ब्यूरो चीफ- मनोज कुमार शर्मा मैनपुरी 

हिन्दू महासभा महिला नेत्री मीरा ने ताज महल के मुख्य गुम्बद पर भगवा फहराकर गंगाजल से जलाभिषेक किया

हिन्दू महासभा कानूनी रूप से घोषित करवाएगी ताज महल को तेजो महालय – बी एन तिवारी

 

आगरा, अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के सशक्त नेतृत्व में हिन्दू महासभा का धर्मयुद्ध निरंतर प्रचंड हो रहा है। आगरा का ताज महल तेजो महालय है और हिन्दू महासभा का धर्म युद्ध उसे कानूनी रूप से तेजो महालय घोषित करवायेगा।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में बताया कि हिन्दू महासभा के धर्मयुद्ध से प्रेरित होकर हिन्दू महिला सभा आगरा जिलाध्यक्ष आगरा मीरा राठौड़ ने ताज महल के मुख्य गुम्बद पर पहुंचकर भगवा फहराया और जय हिन्दू राष्ट्र के उद्घोष के साथ गंगाजल से जलाभिषेक किया। उन्होंने बताया कि भगवा ध्वज फहराते ही सी आई सी के जवानी ने मीरा राठौड़ को दौड़ाते हुए गिरफ्तार किया। दो घंटा तक हिरासत में रखने के बाद मीरा राठौड़ को थाना ताज गंज के हवाले कर दिया।

बी एन तिवारी ने बताया कि मीरा राठौड़ के थाना ताज गंज स्थानांतरित किए जाने का समाचार मिलते ही हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट, प्रदेश संयोजक गोपाल चाहर और जिलाध्यक्ष सौरभ शर्मा के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ता थाना पहुंच गए। थाना पर कार्यकर्ताओं की उमड़ती भीड़ देख पुलिस ने मीरा राठौड़ को बिना शर्त रिहा कर दिया। रिहाई के बाद कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से मीरा राठौड़ का उनके शौर्य के लिए अभिनंदन किया।

बी एन तिवारी ने कहा कि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के प्रेरक नेतृत्व से हिन्दू समाज के पुनर्जागरण का युग आरंभ हो चुका है। पुनर्जागरण युग की एक छोटी सी झलक बीती 25 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी से हिन्दू महिला सभा जिलाध्यक्ष का नियुक्ति पत्र ग्रहण करने वाली महिला नेत्री मीरा राठौड़ के ताज महल पर भगवा फहराने के रूप में प्रकट हुई है।

हिन्दू महासभा के एक अन्य राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय जाट ने मीरा राठौड़ को हिन्दू शेरनी बताते हुए कहा कि मीरा राठौड़ तीन दिन पूर्व भी कांवड़ लेकर महादेव का जलाभिषेक करने ताज महल पहुंची थी, लेकिन पुलिस ने उन्हें ताज महल में प्रवेश से वंचित कर दिया था। मीरा राठौड़ को भोले शंकर ने स्वप्न में दर्शन देकर ताजमहल के अंदर जलाभिषेक करने का आदेश दिया था। पुलिस बल द्वारा तीन दिन पूर्व पुलिस द्वारा ताज महल में प्रवेश से वंचित हुई मीरा राठौड़ ने आज ताज महल के मुख्य गुम्बद पर जलाभिषेक कर भगवान भोले शंकर के आदेश का पालन किया। गौर तलब है कि दो दिन पूर्व भी हिन्दू महासभा मथुरा के दो कार्यकर्ताओं ने ताज महल के अंदर गंगाजल से जलाभिषेक किया था। फिलहाल दोनों कार्यकर्ता श्याम बाबू और विनेश त्यागी गिरफ्तार होकर जेल पहुंच चुके हैं। संजय जाट ने बताया कि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने मीरा राठौड़, श्याम बाबू और विनेश त्यागी को हिन्दू रत्न सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की है। उन्होंने आगरा में शीघ्र ही सम्मान समारोह आयोजित करने का ऐलान किया।

हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गीता रानी ने मीरा राठौड़ के साहस और शौर्य की प्रशंसा करते हुए उन्हे आधुनिक युग की महिलाओं के लिए प्रेरणा स्त्रोत बताया। मीरा राठौड़ ने सिद्ध कर दिया है कि भारतीय नारियों में आज भी झांसी की रानी की लक्ष्मीबाई की वीरता का लहू प्रवाहित हो रहा है। हमे मीरा राठौड़ और उनके सहयोगियों पर गर्व है।

हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि जेहाद के विरुद्ध प्रचंड हुआ हिन्दू महासभा का धर्मयुद्ध जेहाद और जेहादियों के ताबूत की अंतिम कील सिद्ध होगा। ताज महल को तेजो महालय घोषित करवाना हिन्दू महासभा का संकल्प है और विनेश त्यागी, श्याम बाबू और मीरा राठौड़ जैसे वीरों और वीरांगनाओं के बल पर यह संकल्प अवश्य पूर्ण होगा।

हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय मंत्री डॉक्टर प्रियंका उपाध्याय शुक्ला ने कहा कि मीरा राठौड़ ने ताज महल के गुम्बद पर जलाभिषेक और भगवा फहराकर एक ऐसा मील का पत्थर स्थापित किया है, जिसकी गूंज लंबे समय तक भारत की फिजाओं में गूंजती रहेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129