NHM कर्मचारी संघ साझा मोर्चा की पूरे हरियाणा में हड़ताल के ग्यारहवे दिन भी जारी

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा के कार्यालय में जिला अध्य्क्ष को गये ज्ञापन देने

NHM कर्मचारी संघ साझा मोर्चा की पूरे हरियाणा में दस दिनों से हड़ताल चली आ रही है। आज हड़ताल के ग्यारहवे दिन में NHM कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से सरकार के सुस्त रवैये को देखते हुए आज सरकार के खिलाफ धरना स्थल से एक रैली के रूप में धरना स्थल से रोड प्रदर्शन करते हुए भाजपा के जिला कार्यालय पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना रोष प्रकट करते हुए जिला अध्य्क्ष को ज्ञापन देने के लिए गए।

आज ज्ञापन देने के लिए जिला रेवाड़ी के समस्त NHM के महिला व पुरुष कर्मचारियों ने राज्य प्रधान विशाल धनखड़ व जिला उप प्रधान संतोष यादव एवं पंकज प्रधान की अगुवाई में भाजपा जिला अध्यक्षा वंदना पोपली को अपनी मांगों का ज्ञापन सौपा। इस मौके पर महासचिव श्यामलाल शर्मा व एम्बुलेंस प्रधान जेपी पंडित भी मौजूद रहे।

भाजपा की जिला अध्यक्षा वंदना पोपली ने NHM कर्मचारियों को पुरा आश्वासन दिया की आपकी सभी मांगों को सरकार व मुख्यमंत्री जी तक पहुंचाया जाएगा। आपकी NHM कर्मचारियों की मांगों पर सम्पूर्ण विचार किया जाएगा। आज ही कर्मचारियों की मांगो के ज्ञापन को मुख्यमंत्री जी को भेजा जा रहा है। उन्हे इस मामले मे अवगत करवा दिया जाएगा। जिला अध्य्क्षा की तरफ से NHM कर्मचारियों को एक आश्वाशन मिलने के बाद उन्होंने जिला अध्यक्षा वंदना पोपली का आभार व्यक्त किया। NHM के राज्य की कमान अभी जिला रेवाड़ी से प्रधान के नेतृत्व में संभाली जा रही है। जिस कारण से राज्य प्रधान ने वादा किया की अगर भाजपा सरकार हमें हमारी समस्त ज्ञापन में लिखित मांगों को मान लेती है तो हम तीसरी बार भी हरियाणा में बड़े जोर शोर से भाजपा की सरकार बनाएंगे। एक उचित आश्वाशन मिलने के बाद कर्मचारीयों ने समस्त मौके पर मौजूद समस्त भाजपा के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129