प्रकृति संरक्षण दिवस पर गांव कालका में किया वृक्षारोपण

शिव कुमार यादव ब्यूरो चीफ रेवाड़ी

*28 जुलाई*

आज प्रकृति संरक्षण दिवस के मौके पर प्रतिध्वनि एक गूंज एवं स्वतंत्र प्रबोध संस्था के संस्थापक विशाल गुप्ता के निर्देशानुसार जिला रेवाड़ी के गांव कालका में प्रदेश अध्यक्ष राजेश भारद्वाज की अध्यक्षता में वृक्षारोपण किया गया। राजेश भारद्वाज ने बताया कि हर साल 28 जुलाई को दुनिया भर के लोग विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाने के लिए एक साथ आते हैं यह दिन हमारे प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और भविष्य की पीढ़ियों के लिए पर्यावरण की रक्षा के महत्व को याद दिलाता है। जिला अध्यक्ष शिवकुमार यादव ने कहा कि आज प्रकृति में वह सब कुछ शामिल है जो हमारे आस-पास है। जल, जंगल, जमीन, पेड़, नदियाँ, नाले, हवा सभी प्रकृति का हिस्सा हैं। प्रकृति और उसके संसाधनों को बनाए रखना बहुत ज़रूरी है। इसलिए, पृथ्वी पर जीवन की निरंतरता के लिए यह बहुत ज़रूरी है। पृथ्वी पर जीवन की कल्पना करना मुश्किल होगा, जहाँ प्राकृतिक पर्यावरण खराब हो। संस्था के प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि प्रकृति को उसके अछूते रूप में संरक्षित करने के लिए उचित कदम उठाना हम सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। केवल मनुष्य ही अपनी शक्ति और क्षमता से प्रकृति को उसके शुद्धतम रूप में बचा सकता है। संस्था के जिला उपाध्यक्ष धनराज ने सभी को पर्यावरण संरक्षण संरक्षण की शपथ दिलाई कि हम सभी यह शपथ लेते हैं कि प्रकृति संरक्षण हेतु हर संभव प्रयास करेंगे। अंत में प्रदेश अध्यक्ष राजेश भारद्वाज ने संस्था के जिला उपाध्यक्ष चरण सिंह जी को लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश भारद्वाज, जिला अध्यक्ष शिवकुमार यादव, प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष धनराज ,जिला उपाध्यक्ष चरण सिंह, सचिव हरिओम भारतीय सेना से सेवानिवृत झूथर सिंह सेवानिवृत्त उप सहायक निरीक्षक सुरेश कुमार, इंद्र मोहन सोनी मानेसर और सत्यवीर सिंह पल्हावास मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129