प्रतिबंधित नशीली दवाइयां उपलब्ध कराने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

रेवाड़ी। सीआईए कोसली ने प्रतिबंधित नशीली दवाइयां उपलब्ध कराने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान यूपी के जिला बहराईच के गांव नौसुतिया डीडोरन निवासी पवन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

 

जांचकर्ता ने बताया की गत 03 फरवरी को पुलिस को सूचना मिली थी कि बृजेन्द्र कुमार वर्मा निवासी गांव मोहरी खुर्द जिला बहराईच यूपी हाल आबाद मोहल्ला अर्जुन नगर रेवाड़ी नशीली दवाईया बेचने का काम करता है जो वह आज नशीली दवाईया लेकर प्रजापति चौक से रामगढ रोङ पर एक टाटा टिगोर गाड़ी के पास खड़ा हुआ है। जिस सूचना को सच मानकर तुरन्त रेडिग पार्टी तैयार कर बताए हुए स्थान पर पहुंच कर आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम बृजेन्द्र कुमार वर्मा निवासी गांव मोहरी खुर्द जिला बहराईच यूपी हाल आबाद मोहल्ला अर्जुन नगर रेवाड़ी बतलाया। जो ड्यूटी मजिस्ट्रेट को साथ लेकर आरोपी की तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित दवाईयों की 2892 नशे की गोलीया बरामद हुई। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर रेवाड़ी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त तीन आरोपी बृजेन्द्र कुमार वर्मा, कामरान असरफ व अब्दुल हसीब को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी कामरान असरफ के कब्जे से 160 प्रतिबंधित नशे की गोलियां और बरामद की थी। जो इस मामले में पुलिस ने सोमवार को मामले में संलिप्त एक और आरोपी यूपी के जिला बहराईच के गांव नौसुतिया डीडोरन निवासी पवन कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129