कारगिल विजय दिवस पर शहीद के सम्मान में नगर पंचायत द्वारा स्वागत द्वार पर शहीद के नाम किए अंकित

पुष्पराज चौहान क्राइम रिपोर्टर बरनाहल मैनपुरी

 

(मैनपुरी) ।। घिरोर।। जनपद के घिरोर नगर पंचायत द्वारा कारगिल विजय दिवस पर स्वागत द्वार पर शहीदों के नाम अंकित किए गए। नगर पंचायत अध्यक्ष यतीन्द्र जैन ने कहा की हर साल 26 जुलाई को भारत में कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत के लिए काफी अहम दिन है। वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान देश के लिए अपनी जान की आहुति देने वाले भारतीय सैनिकों की बहादुरी को श्रद्धांजलित देने के लिए मनाया जाता है। यह दिन भारतीय सैनिकों के साहस और बलिदान का सम्मान करता है। शहीदों के सम्मान में करहल रोड पर स्वागत गेट पर शहीद सत्यदेव सिंह यादव का नाम अंकित किया गया है तो वही कुरावली रोड़ पर स्वागत गेट पर स्वतंत्रता सेनानी राम प्रताप सिंह रघुवंशी का नाम अंकित किया गया है और मैनपरी रोड़ पर स्वागत गेट पर स्वतंत्रता सेनानी राम स्वरूप गुप्ता का नाम अंकित किया गया है।घिरोर क्षेत्र के गांव शाहजहांपुर निवासी सत्यदेव सिंह कारगिल युद्ध के दौरान दुश्मनों से लोहा लेते हुए 24 जुलाई 1999 को शहीद हो गए थे। कारगिल युद्ध के दौरान वह नायक के पद पर तैनात थे उनकी टुकड़ी को कारगिल की चोटी पर कब्जा करने वाले दुश्मनों को खदेड़ने के लिए भेजा गया था दुश्मन ऊंचाई का फायदा उठाते हुए भारतीयों जवानों को अपना निशाना बना रहे थे शहीद सत्यदेव सिंह यादव गोली लगने के बाद भी बहादुरी से लड़ते हुए करीब 20 दुश्मनों को मौत के घाट उतार दिया था। स्वतंत्रता सेनानियो ने भी देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपना अहम योगदान दिया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129