कटरा विधानसभा के खुदागंज ब्लाक और जलालाबाद के बरसाना मैरिज में मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा सांसद अरुण सागर हुआ जोरदार स्वागत

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर 

 

जिला पार्टी कार्यालय पर ददरौल और नगर विधानसभा का सयुंक्त रूप से हुए कार्यक्रम में पहुंचे वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना

 

शाहजहांपुर हुए लोकसभा चुनाव में जिले की जनता ने अरुण सागर को दूसरी बार भारी मतों से जीत दिलाकर सांसद बनाया है। उसके बाद से लगातार पार्टी ने जिले की जनता, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार जताने के लिए मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम कर रही है। शुक्रवार को नगर और ददरौल विधानसभा का संयुक्त रूप से मतदाता अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन जिला पार्टी कार्यालय पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेश कुमार खन्ना और सांसद अरुण सागर का फूल माला पहनाकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके अलावा कटरा विधानसभा के खुदागंज ब्लाक सभागार और जलालाबाद विधानसभा के बरसाना मैरिज लाॅन में मतदात अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां भाजपा सांसद अरूण सागर ने पहुंचकर पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनता का आभार जताया है।

 

भाजपा सांसद अरुण सागर ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत दिलाने के लिए सभी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में शहर से ग्रामीण क्षेत्रों में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत लगाई। उसी का फल ये है कि लोकसभा चुनाव में हमे भारी मतों से जीत मिली है। उन्होंने पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जिले की जनता को भरोसा दिया है कि उनके हर सुख-दुख में हम उनके साथ हमेशा खड़े रहेंगे। लोकसभा चुनाव के दौरान भीषण गर्मी और धूप में जिस तरह से मतदाताओं ने बढ़चढ़कर मेरे उपर भरोसा जताया है। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। उन्होंने कहा कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कराया गया है और अब दोगुनी रफ्तार के साथ विकास की गंगा बहाई जाएगी। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की किसी स्तर पर अंदेखी नही होने दी जाएगी। सरकारी कार्यालय और थानों में पूरे सम्मान के साथ उनकी बात को सुना जाएगा। अगर कहीं से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की अंदेखी की शिकायत मिली तो ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। इस दौरान पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता समेत तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129