लाॅरेंस गैंग के शार्प शूटर का मथुरा में एनकाउंटर, कई राज्यों की पुलिस को थी तलाश पैर में लगी गोली

गोपाल चतुर्वेदी ब्यूरो चीफ मथुरा

 

 

मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह लाॅरेंस गैंग के शूटर के साथ मथुरा और दिल्ली पुलिस का एनकाउंटर हो गया। मुठभेड़ के दौरान शार्प शूटर के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। फिलहाल उसे इलाज के लिए हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि दिल्ली समेत कई राज्यों की पुलिस उसे तलाश रही थी।

 

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल पिछले कई दिनों से नादिरशाह हत्याकांड के मामले में लाॅरेंस गैंग के शूटर योगेश कुमार की तलाश में जुटी थी। गुरुवार सुबह सूचना पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मथुरा के रिफाइनरी थाना क्षेत्र में पहुंची। जहां उसे 26 साल के योगेश कुमार उर्फ राजू पुत्र प्रेम बाबू निवासी बदायूं के छिपे होने की जानकारी मिली। लोकेशन मिलते ही दिल्ली पुलिस और रिफाइनरी थाना पुलिस की एक टीम योगेश को अरेस्ट करने के लिए दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे पर तलाश करने लगी।

 

मथुरा की थाना रिफाइनरी टीम योगेश को अरेस्ट करने के लिए उसकी तलाश करने लगी। पुलिस उसे अरेस्ट कर पाती इससे पहले ही वह बाइक से रेलवे फाटक की ओर भागने लगा। जहां उसकी पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली उसके पांव में लगी जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया और हाॅस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस ने योगेश के पास से 32 बोर की पिस्टल, 10 कारतूस और बाइक बरामद की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129