ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में शिक्षकों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

संजय कुमार  ब्यूरो गोरखपुर 

गोरखपुर -पनियरा। प्रदेश सरकार द्वारा अध्यापकों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के फैसले का पुरजोर विरोध करने के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय पनियरा पर प्राथमिक शिक्षक संघ विकास क्षेत्र पनियरा के शिक्षकों की बैठक संपन्न हुई और हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। शुक्रवार को इस बैठक में सभी शिक्षकों ने एक स्वर में ऑनलाइन उपस्थिति का विरोध किया और सरकार के इस दमनकारी नीति के विरोध में अपना हस्ताक्षर अभियान चलाया। प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई पनियरा के ब्लॉक अध्यक्ष हरीश शाही ने कहा कि पूर्व में सरकार को 18 सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन दिया जा चुका है जब तक सरकार हमारी जायज मांगों जैसे ईएल,हाफ सीएल, द्वितीय शनिवार अवकाश, कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था जैसी मांगों को पूरा नहीं करती तब तक हमारा कोई शिक्षक ऑनलाइन उपस्थिति नहीं देगा। ब्लॉक मंत्री राजेश यादव ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों को आवास की सुविधा होती है जो कार्यक्षेत्र के निकट भी होता है उनकी ऑनलाइन उपस्थिति पहले लागू की जाए फिर हम सभी शिक्षकों पर ऑनलाइन उपस्थिति का दबाव बनाया जाए। इस अवसर पर प्रमोद कुमार पटेल,विनोद कुमार वर्मा अध्यक्ष जू०हा०स्कूल शि०संघ, शिवेन्द्र कुमार अनुदेशक अध्यक्ष, केशरी नन्दन सिंह अध्यक्ष शिक्षा मित्र संघ, राजेश्वर प्रजापति, डा०फूलचन्द, मो०अय्यूब अंसारी उपाध्यक्ष, राजेश कुमार,राजेश कुमार यादव, दिनेश सिंह संयुक्त मंत्री, अनीता दुबे महिला संघ उपाध्यक्ष, बीमू कुमारी, सीमा सिंह, अरुण मौर्य, अरबिन्द कुमार पाण्डेय, सुनिल कुमार,ज्ञानूर सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129