समाजवादी पार्टी के तेजप्रताप यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के अनुजेश यादव को 14704 मतों से हराया।

मनोज कुमार शर्मा ब्यूरो मैनपुरी

 

*भारतीय जनता पार्टी की केसरिया फहराने की मुहिम अपने मुकाम तक नहीं पँहुच सकी। रही नाकाम*

 

 

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की करहल विधान सभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की केसरिया फहराने की मुहिम अपने मुकाम तक नहीं पँहुच सकी। एक बार फिर समाजवादी पार्टी का गढ़ माने जाने वाली करहल सीट अजेय रही। समाजवादी पार्टी के तेजप्रताप यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के अनुजेश यादव को 14704 मतों से हराया। तेजप्रताप यादव को 104207 मत मिले, जबकि अनुजेश यादव को 89503 मत मिले। बसपा का प्रदर्शन बहुत निराशाजनक रहा। बसपा के अवनीश शाक्य 8402 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे।

करहल सीट समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के सांसद बनने के बाद उनके द्वारा इस्तीफ़ा दिए जाने से रिक्त हुई थी।

करहल सीट के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी तेजप्रताप यादव को टक्कर देने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने सैफई परिवार के दामाद और तेजप्रताप के फूफा अनुजेश यादव को चुनाव मैदान में उतारा था। फूफा ने भतीजे को कड़ी टक्कर दी और 2022 के विधान सभा चुनाव में जीत के अंतर को काफी कम कर दिया। 2022 में अखिलेश यादव ने बीजेपी के एस पी एस बघेल को लगभग 67 हजार मतों से हराया था। तेजप्रताप यादव की जीत का अंतर घटा। 2024 के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की जीत का अंतर 50 हजार से अधिक मतों का घटा।

2024 के उपचुनाव में 3 लाख 82 हजार मतों में से 2 लाख 6 हजार 545 मत पड़े।नोटा का बटन 787 लोगों ने दबाया।

जिला निर्वाचन अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने मतगणना के समय किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए कड़े बंदोबस्त किए थे। मतगणना में किसी भी प्रकार का कोई व्यवधान नहीं आया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129