रक्षाबंधन पर्व पर कृष्ण चन्द्र गांधी सरस्वती विद्या मंदिर में हुआ विशेष आयोजन

निर्भय यादव मथुरा

 

 

कृष्ण चन्द्र गांधी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, माधव कुंज, मथुरा में पवित्र रक्षाबंधन पर्व को पारंपरिक हर्षोल्लास और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में सदन स्तर पर विशेष प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विद्यालय के मिडिया प्रभारी उमेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री विनय कुमार सिंह के प्रेरणादायक उद्बोधन से हुई। उन्होंने रक्षाबंधन के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी विद्यार्थियों को इस पर्व की शुभकामनाएं दीं।

जीवविज्ञान प्रवक्ता श्री नरेन्द्र कुमार एवं अंग्रेजी प्रवक्ता श्री दिनेश शर्मा ने पौराणिक कथाओं के माध्यम से रक्षाबंधन के ऐतिहासिक पहलुओं से विद्यार्थियों को परिचित कराया। उन्होंने द्वापर युग में श्रीकृष्ण और द्रौपदी के मध्य हुए राखी प्रसंग तथा महारानी कर्मवती द्वारा मुग़ल सम्राट हुमायूं को राखी भेजने की प्रेरणादायक कथा साझा की।

भाई-बहन के स्नेह का प्रतीक बना विद्यालय परिसर

विद्यालय की छात्राओं ने अपने सहपाठी भाइयों और गुरुओं को राखी बांधी तथा पारंपरिक मिठाई खिलाकर उनकी लंबी उम्र और सुरक्षा की कामना की। छात्रों ने भी राखी के बदले अपने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। इस हृदयस्पर्शी आयोजन ने विद्यालय परिसर को भाई-बहन के पावन रिश्ते की डोर में बाँध दिया।

सदन प्रतियोगिता व रक्षाबंधन आयोजन को सफल बनाने में उप प्रधानाचार्य राजीव पाठक , शिक्षिका काजल भारद्वाज, पिंकी रानी और अभिलाष गौतम की प्रमुख भूमिका रही। सभी शिक्षकों ने मिलकर इस आयोजन को अनुशासित, सांस्कृतिक और शिक्षाप्रद बनाया।

 

यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों को भारतीय परंपराओं से जोड़ने वाला रहा, बल्कि भाई-बहन के रिश्ते में विश्वास, प्रेम और जिम्मेदारी का संदेश भी लेकर आया।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष अशोक कुमार भाटिया, प्रबन्धक समीर बंसल एडवोकेट, कोषाध्यक्ष सीए अमित अग्रवाल व प्रबन्ध समिति के सदस्यों ने रक्षाबंधन की शुभकामनाऐं प्रेषित की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129