महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने किया नमन

गोपाल चतुर्वेदी ब्यूरो चीफ मथुरा

 

मथुरा। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि की अध्यक्षता में होली गेट स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का 77वां शहादत दिवस पर प्रार्थना सभा रामधुन एवं गोष्टी कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाई गई,अध्यक्षता करते हुए विक्रम बाल्मीकि ने सर्वप्रथम उनके चित्र पर मालार्पण करते हुए कहा कि सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजाद करने वाले राष्ट्रपति महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें आज हम कोटि-कोटि नमन करते हैं उनका संपूर्ण जीवन देश एवं समाज के कल्याण के लिए समर्पित रहा आज हम सब मिलकर बापू के आदर्श जीवन व उनके दिखाएं मार्ग पर चलकर देश की उन्नति में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प ले और गांधीजी सिर्फ एक व्यक्ति नहीं वह भारत की आत्मा है और हर भारतीय में आज भी जीवित हैं इंडिया गठबंधन मथुरा लोकसभा के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश धनगर ने कहा कि तपस्या की प्रतिमूर्ति दुनिया को अहिंसा और स्वच्छता का पाठ पढ़ने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को आज उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं सत्य अहिंसा और निडरता की शक्ति बड़े से बड़े साम्राज्य की जड़े दिला सकती है पूरा विश्व उनके इस आदर्श से प्रेरणा लेता है। कार्यक्रम का संचालन जिलानी कादरी ने किया, कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस जनों में पार्षद संतोष पाठक, अप्रतिम सक्सेना, मानवेंद्र पांडव, महेश चौबे, राजू फारुकी, आशीष अग्रवाल, अबरार कुरैशी, रवि वाल्मीकि, पूरन सिंह, मुस्लिम कुरैशी, अनिल खरे, देवेंद्र कुमार लाला, अनूप गौतम पप्पू खान, विजेंद्र मीणा आदि कांग्रेस जनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129