फतेहपुर सीकरी से लोकसभा सांसद राजकुमार चहर का हुआ भव्य स्वागत

बनवारी लाल ब्यूरो चीफ आगरा

 

खेरागढ़। फतेहपुर सीकरी लोकसभा से राजकुमार चाहर पुनः सांसद बनने के बाद प्रथम बार खेरागढ़ विधानसभा मे आगमन हुआ। जहाँ सांसद ने तहसील सभागार मे जिले के सभी विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। चाहर ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की संचालित सभी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाएं। साथ ही त्रैमासिक समीक्षात्मक बैठक से पूर्व योजनाओं की प्रगति की सूचना सांसद कार्यालय को प्रेषित की जानी चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि बैठक में सभी अधिकारी आवश्यक रूप से उपस्थित रहें। उनके नहीं आने की स्थिति में अपने प्रतिनिधि को पूर्ण सूचना के साथ भेजें जिससे कि योजनाओं का आकलन एवं समीक्षा ठीक से हो सकें। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के संचालन को प्रभावी बनाए। पात्र व्यक्तियों को योजना का पूरा लाभ मिले यह सुनिश्चित करें। सांसद ने बैठक में बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिना नोटिस के किसी की बिजली न काटे। कृषि सहित घरेलू के कनेक्शन के आवेदनों का जल्द निस्तारण करें। संविदा बिजली कर्मियों का पुलिस सत्यापन कराने के निर्देश दिए। साथ ही सीएचसी खेरागढ़ पर फैली अव्यवस्थाओं जैसे सीएचसी पर आरओ पानी की सुविधा न होना, करोड़ों रुपयों की आई मशीनों से जांच न होना, एक्सरे की, सीएचसी पर तीमारदारों के बैठने की व्यवस्था यथा शीघ्र सुदृढ़ करने के लिए सीएचसी अधीक्षक को सख्त निर्देश दिए।

 

ग्रामीण क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में खुले में शौच मुक्त होने के प्रक्रिया के तहत लोगों को प्रेरित किया जा रहा है इसके लिए हर पखवाड़े में पंचायत समितियों के स्तर एवं अधिकारी स्तर से समीक्षा की जा रही है। राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल मिशन के अन्तर्गत जिले में फ्लोराइड प्रभावित क्षेत्रों में आरओ प्लांट लगाने की प्रक्रिया जारी है।

बैठक में इसके अलावा चिकित्सा, शिक्षा, फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, मनरेगा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अन्तर्गत पेंशन आदि बिन्दुओं पर समीक्षा के साथ चर्चा की एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक मे विधायक भगवान सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक महेश गोयल ,जिला विकास अधिकारी राकेश रंजन, उपजिलाधिकारी संदीप यादव, तहसीलदार मनोज कुमार, एसीपी खेरागढ़ इमरान अहमद, चेयरमैन सुधीर गर्ग, कुलदीप गर्ग, जिला उपाध्यक्ष दिनेश गोयल, ब्लॉक प्रमुख अनिल सिकरवार, वीरेंद्र तोमर, अनिल चाहर, सतेंद्र यादव,

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129