कोर्ट परिसर में हंगामा: बुजुर्ग द्वारा बार एसोसिएशन गेट पर ताला लगाने से मचा बवाल

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

रेवाड़ी। रेवाड़ी जिला न्यायालय परिसर में सोमवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब एक बुजुर्ग व्यक्ति ने रेवाड़ी बार एसोसिएशन के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। ताला खुलवाने को लेकर बार एसोसिएशन के प्रधान विश्वामित्र और बुजुर्ग के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, जिससे कुछ देर के लिए माहौल गरमा गया।

बुजुर्ग व्यक्ति का कहना है कि वकीलों द्वारा बार-बार वर्क सस्पेंड किए जाने से आम जनता के काम प्रभावित हो रहे हैं। इसी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। बुजुर्ग ने आरोप लगाया कि उसने गेट पर ताला लगाया था, लेकिन उसकी चाबी नहीं दी, जिसके बाद वकीलों ने पत्थर से ताला तोड़ दिया।

वहीं दूसरी ओर, बार एसोसिएशन के प्रधान विश्वामित्र ने बुजुर्ग के आरोपों को निराधार बताते हुए उसे ब्लैकमेलर करार दिया। उनका कहना है कि इस तरह की हरकतें न्यायिक कार्यों में बाधा उत्पन्न करती हैं और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अन्य अधिवक्ता भी एकत्रित हो गए। हालांकि बाद में स्थिति को शांत करा लिया गया। फिलहाल पूरे मामले को लेकर चर्चा का दौर जारी है और प्रशासनिक स्तर पर भी मामले पर नजर रखी जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129