संगवाड़ी विद्यालय में प्रतिभा और संस्कृति का संगम, ब्लॉक स्तरीय महोत्सव का हुआ समापन

राजेश भारद्वाज स्टेट हेड हरियाणा

 

रेवाड़ी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संगवाड़ी में आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव 2025 का समापन गुरुवार को उत्साह और गरिमा के साथ हुआ। महोत्सव ने जहां विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का अवसर दिया, वहीं हरियाणवी सांस्कृतिक धरोहर और लोक परंपराओं की जीवंत झलक भी प्रस्तुत की।

 

महोत्सव की शुरुआत परंपरागत राम-राम की मंगल ध्वनि से हुई, जिसने पूरे वातावरण को संस्कृति और अपनत्व की महक से भर दिया। पहले दिन कक्षा 5 से 8 तक के बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, जबकि दूसरे दिन कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों ने चार प्रमुख विधाओं में अपनी कला का प्रदर्शन किया।

 

ग्राम पंचायत संगवाड़ी के सरपंच रामसिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की, वहीं विद्यालय की प्राचार्या डॉ. ज्योत्स्ना यादव ने अपनी टीम के साथ आयोजन का सफल संचालन किया। कार्यक्रम में तहसीलदार रमन कुंडू, विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के पुत्र एडवोकेट निशांत यादव, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी कपिल पूनिया, धर्मबीर बल्डोदिया, डॉ. प्रवीण खुराना सहित रंगकर्मी सतीश मस्तान, सुधीर यादव व मदन डागर भी मौजूद रहे।

 

महोत्सव का विशेष आकर्षण गोबर से बनी सांझी का गोवर्धन रहा, जिसने दर्शकों को लोक परंपराओं से रूबरू कराया। प्राचार्या डॉ. ज्योत्स्ना यादव ने बताया कि यह पहल उन परंपराओं को पुनर्जीवित करने का प्रयास है जो विलुप्ति की ओर हैं।

 

विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों का उत्साह, दर्शकों की सहभागिता और अतिथियों की मौजूदगी ने इस आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129