ब्रजमंडल में प्रदीप मिश्रा पर हो सकती प्राथमिकी दर्ज

यज्ञदत्त चतुर्वेदी संवाददाता सदर मथुरा 

 

कथा वाचक प्रदीप मिश्रा द्वारा श्री राधारानी के संदर्भ में आपत्तिजनक टिप्पणी पर ब्रज तीर्थ देवालय न्यास का प्रतिनिधि मण्डल प्राथमिकी दर्ज करने के लिए एस पी देहात त्रिगुण से मिला। विदित हो कि 12 जून को न्यास के पदाधिकारी व ब्रज मण्डल के प्रमुख मंदिरों के डेढ़ दर्जन से अधिक सेवायतों ने प्रदीप मिश्रा पर कार्यवाही के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखित पत्र सौपा था। जिसको वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एस पी देहात को मामले की गहनता से जाँच कर दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की दिशा निर्देश दिए थे । इसी संदर्भ में तीर्थ देवालय न्यास के महामंत्री व दाऊजी मन्दिर के रिसीवर आर के पांडेय एवं न्यास के वरिष्ठ सदस्य पंडित अमित भारद्वाज एस पी देहात से मिले उनके द्वारा देवालय न्यास के पदाधिकारियों को पूर्णरूप से आश्वासन दिया आप निश्चिंत रहें गहनता से जांच की जा रही है जल्द ही इस पर प्रकरण में दोषी होगा उस पर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129