दबंग प्रधान गांव में सड़क पर जल भराव की समस्या से लोगों , को नहीं दिलाना चाहता निजात

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

 

स्कूली बच्चे और महिलाएं आए दिन गिर कर होते हैं चोटिल

 

जनपद मैनपुरी के बरनाहल विकासखंड के खिजरपुर कनिकपुर गांव में जल भराव की समस्या लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने एकजुट होकर ग्राम प्रधान और प्रशासन के खिलाफ किया प्रदर्शन गांव की सड़क पर जल भराव की समस्या बनी मुसीबत, ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सही कराने की माँग, जहां एक तरफ उत्तर प्रदेश सरकार फुल एक्शन मूड में नजर आती है और एक तरफ जहां सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गड्ढा मुक्त सड़क का नारा देते हैं और उत्तर प्रदेश में योगी बाबा की भरपूर कोशिश रहती है कि कोई भी सड़क पर गड्ढा ना मिले जिसके लिए लाखों करोड़ों रुपए खर्च किया जाता है लेकिन जिसका असर बरनाहल विकासखंड के खिजरपुर कनिकपुर मैं बिल्कुल भी दिखाई नहीं दे रहा है दबंग प्रधान लाखों रुपए तो निकलता है लेकिन ग्राम पंचायत में नहीं करता है कोई भी विकास कार्य जनपद मैनपुरी के बरनाहल ब्लॉक के गांव में सड़क पर जल भराव की समस्या लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने एकजुट होकर ग्राम प्रधान और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी ग्राम प्रधान और प्रशासन समस्या को लेकर ध्यान नहीं दे रहा है जिसको लेकर स्कूल जा रहे बच्चे और महिलाएं जल भराव में गिरकर चोटिल को रहे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से प्रदर्शन कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।जनपद मैनपुरी के बरनाहल विकासखंड के खिजरपुर कनिकपुर गांव से जुडा हुआ है। जहां के निवासी ग्रामीणों नें प्रधान और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनको हो रही समस्या को लेकर उससे निजात दिलाने की मांग की है।ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव को जाने वाला रास्ता इस समय तालाब में तब्दील हो गया है एक से डेढ़ किलोमीटर दूरी के बीच में जल भराव की स्थिति है स्कूल जाने वाले बच्चे और गांव की महिलाएं इस रास्ते से होकर निकल पाने में असमर्थ है आए दिन साइकिल और बाइक वाले इस जलभराव वाले रास्ते में गिरकर चोटिल रहे हैं। जल भराव के कारण गांव में बीमारी फैलने का भी खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर उन्होंने अपने ग्राम प्रधान और उसके प्रतिनिधि ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को मामले की कई बार शिकायत की लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। गांव के ग्रामीण सतीश चंद्र ने बताया यह गांव की समस्या उनको काफी दिनों से है लेकिन कोई सुनवाई नहीं।गांव के निवासी राम भरोसे ने आरोप लगाते हुए बताया उनके गांव की यह समस्या काफी पुरानी चली आ रही है गांव में पानी की निकासी की कोई जगह नहीं बनाई गई है गांव में कोई नाली आदि का विकास किया गया है जिसको लेकर गांव के निकलने वाले मुख्य मार्ग पर हमेशा ही पानी भरा रहता है। जिसकी शिकायत उन्होंने काफी बार ग्राम प्रधान सचिव और वीडीओ की लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई आज उन लोगों ने प्रदर्शन करके मैनपुरी जिला अधिकारी और शासन प्रशासन से इस गंभीर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। वही पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुनील कुमार मिश्रा ने भी ग्रामीणों का समर्थन कर ग्रामीणों की आवाज उठाने का काम किया है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129