पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर

संजीव बागा  सह सम्पादक

प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय पिहानी प्रमोद कुमार शुक्ल ने बताया हेै जवाहर नवोदय विद्यालय हरदोई में कक्षा 11 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म वेबसाइट दंअवकंलंण्हवअण्पद पर दिये गये लिंक पर उपलब्ध हैं। उम्मीदवार शैक्षिणक सत्र 2023-24 ( अप्रैल 2023 से मार्च 2024 सत्र )/2023 (जनवरी से दिसम्बर 2023 सत्र) में उसी जिले में सरकारी/सरकारी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 10 में अध्ययनरत रहा हो। जहां जवाहर नवोदय विद्यालय संचालित हो रहा हो तथा जिनका जन्म 01 जून 2007 से 31 जुलाई 2009 (दोनों तारीखें शामिल है) के बीच हुआ हो वे सभी पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2023 एवं चयन परीक्षा की तिथि 10 फरवरी 2024 है। अतः समस्त अर्ह छात्र/छात्राओं को सूचित किया जाता है कि वे किसी भी जनसेवा केन्द्र/ साइबर कैफे स्वयं के मोबाइल व डेस्कटॉप का प्रयोग कर अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक स्वच्छता जागरूकता सप्ताह का होगा आयोजन

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुधाकर दुबे ने बताया है कि जनपद में 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक स्वच्छता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर एक समिति का गठन किया गया है। स्वच्छता सप्ताह के दौरान व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं तहसील विधिक सेवा समितियों द्वारा अपने कार्यालय एवं समीपवर्ती परिसर में साफ-सफाई के लिए गहन स्वच्छता कार्य भी संपादित किया जाएगा।

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129