चूल्हे चौके को छोड़कर बनी राइफल शूटरआल इंडिया क्रॉस काउंट्री चैंपियनशिप में प्रतिभाग  

गोपाल चतुर्वेदी ब्यूरो चीफ मथुरा

प्री नेशनल 10 मी एयर राइफल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई

 

ये कहानी है तालफरा की बहू मीनेश जुरेल की मीनेश का जन्म हाथरस जिले के छोटे से गांव नगला नाला के मध्यवर्गीय परिवार में मुकेश जुरेल के यहाँ 03 फरवरी 1999 के दिन हुआ। बचपन से ही मीनेश की रुचि खेलों की तरफ थी तो वह खेलों मे प्रतिभाग करती रहती लेकिन उच्च शिक्षा के लिए खेलों से किनारा कर लिया।मीनेश की शादी 08 मई 2021 को तालफरा के अंतर्राष्टीया वेटलिफ़्टर गोविंद सिंह के साथ हुआ। शादी के बाद सामान्य जीवन जीने लगी इसी समय 2022 में उन्होंने बेटे अथर्व को जन्म दिया । लेकिन तभी पति गोविंद सिंह को उनके खेल की रुचि के बारे में जानकारी हुई। तो पति गोविंद सिंह ने उनका दाखिला के एम यूनिवर्सिटी के एम ए में करा दिया। वही से मीनेश ने आल इंडिया यूनिवर्सिटी क्रॉस काउंट्री चैंपियनशिप मे भाग लिया ओर 10 किलोमीटर की स्पर्धा मे अच्छा समय के साथ रेस समाप्त की लेकिन मीनेश का मे रेस के साथ शूटिंग मे भी प्रतिभाग करने का था। लेकिन पास मे शूटिंग रेंज ना होने के कारण परेशानी उठानी पड़ी। इसी लिए उन्होंने भरतपुर स्थित योद्धा शूटिंग रेंज में उनकी प्रैक्टिस शुरु करवा दी।मीनेश ने कुछ ही महीनों मे 22 वीं सीनियर स्टेट 10 मी एयर राइफल शूटिंग चैंपियनशिप मे शानदार प्रदर्शन करते हुये प्री नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वलीफाई किया।

मीनेश ने हाल ही में गोवा मे आयोजित हुये 0832 ओपन सीनियर नेशनल चैंपियनशिप मे शानदार प्रदर्शन किया।

मीनेश ने गाँव व देहात की महिलाओं के लिए एक मिशाल कायम की है मीनेश का सपना नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप मे पदक जीत कर गाँव का नाम रोशन करना है। मीनेश को उनकी सफलता के लिए हाल ही में कल्कि गौरव सम्मान से भी नवाज़ा गया है।

मीनेश ने कहा ये सब वह अपने पति विश्व चैंपियन गोविंद सिंह,सास कुशमा देवी, ससुर ओंकार सिंह, भाई रविकुमार चाचा अरविन्द जुरेल व कोच धारा सिंह के सहयोग के बिना नहीं कर पाती। मीनेश ने कहा कि ग्रामीण इलाकों मे बहुत प्रतिभाएं बिना परिवारिक सहयोग व बिना खेल उपकरणों के दम तोड़ जाती है सरकार व जन प्रतिनिधियों को खेलों में सुधार लाने के लिए गांव ब्लॉक लेवल पर सुधार करने होंगे। साथ ही जो फेक फेडरेशन खिलाड़ियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं उनपे भी उचित कार्यवाही होने चाहिये।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129