नगर निगम शाहजहाँपुर द्वारा स्कूली छात्रों हेतु फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट पर एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

नगर निगम शाहजहाँपुर द्वारा स्कूली छात्रों हेतु फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट पर एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया । एक्सपोज़र विजिट में जनता इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल कप्तान अनिलेश कुमार के निर्देशन में स्कूल के टीचर्स एवं छात्रों द्वारा प्रतिभाग किया गया। एक्सपोजर विजिट के दौरान मल एवं खाद प्रबंधन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि प्रत्येक 3 वर्ष में शौचालयों की सफाई आवश्यक है। इसके अतिरिक्त हेल्पलाइन नंबर 14420 तथा 1533 के विषय में भी बताया गया। छात्रों द्वारा पूरी रुचि एवं तन्मयता के साथ प्लांट संचालन एवं ट्रीटेड पानी के उपयोग को देखा गया। कार्यक्रम में नगर निगम से श्री सैफ सिद्दीकी द्वारा लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट की ट्रेनिंग एवं नगर निगम द्वारा इस विषय में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के एनिमेटर श्री पवन मिश्रा,श्री अंकित कुमार, जनता इंटर कॉलेज से श्री सत्यपाल तथा fstp प्लांट के कर्मचारीगण उपस्थित रहे

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129