सभी सीएससी पर योजनाओं व सेवाओं की जानकारी निर्धारित फीस सहित लगाना अनिवार्य : डीसी

रेट लिस्ट के साथ योजनाओं की जानकारी चस्पा करने के डीसी अभिषेक मीणा ने दिए निर्देश

 

 

रेवाड़ी। डीसी अभिषेक मीणा ने सभी सीएससी संचालकों को निर्देश दिए कि केंद्र व राज्य सरकार की दी जा रही कल्याणकारी योजनाओं व सेवाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए सभी केंद्रों पर निर्धारित फीस चस्पा करना सुनिश्चित करें। डीसी ने नागरिकों को केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व सरकारी सेवाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रेट लिस्ट के साथ योजनाओं की जानकारी चस्पा करने के निर्देश दिए।

डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि नागरिकों की सुविधा के लिए जरूरी सेवाओं जैसे विवाह पंजीकरण, रिहायशी प्रमाण पत्र, बीसी, ओबीसी प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र सहित अन्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) स्थापित किए गए हैं। इसके लिए सरकार द्वारा सरकारी फीस निर्धारित की गई है। ऐसे में जिला के सभी नागरिक निर्धारित फीस के तहत समयबद्ध तरीक़े से विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ ले सके, इसके लिए इन सभी केंद्रों पर निर्धारित फीस चस्पा करना अनिवार्य है।

डीसी ने बताया कि सरकार की अंत्योदय उत्थान की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक गांव में सीएससी खोले गए हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों के तहत सभी सीएससी पर जांच की जाएगी। इस दौरान यदि किसी केंद्र पर योजनाओं व सेवाओं की जानकारी निर्धारित फीस सहित चस्पा नहीं मिली तो संबंधित केंद्र पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129