मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर के गौतम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया औचक निरीक्षण

अभिषेक चौहान ब्यूरो शाहजहांपुर

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आर के गौतम और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ गोविन्द स्वर्णकार द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर उपकेंद्र नागरपाल प्रथम ब्लाक भावलखेड़ा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय सी एच ओ शैलेन्द्र मिश्रा व एएनएम जुल्फी देवी उपस्थित मिली। निरीक्षण के समय एएनएम टीकाकरण कर रही थी। ड्यूलिस्ट के 17 बच्चों में से 4 बच्चों का टीकाकरण हुआ था । सी एच ओ के पास सत्र की चेकलिस्ट उपलब्ध पाई गई। सत्र पर स्टेडियोमीटर व वजन मशीन उपलब्ध नहीं था तथा आंगनवाड़ी सुनीता देवी उपस्थित नहीं थी।

इसके बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर नागरपाल द्वितीय का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय सी एच ओ गौरी सेंगर व एएनएम एकता देवी उपस्थित मिली। निरीक्षण के समय तक एएनएम ड्यूलिस्ट के 12 बच्चों में से 5 बच्चों का टीकाकरण कर चुकी थी तथा 1 गर्भवती महिला को टीका लगा था। आशा सरोज कुमारी उपस्थित मिली और आंगनवाड़ी बीना देवी अनुपस्थित पाई गई। सत्र पर स्टेडियोमीटर, वजन मशीन उपलब्ध नहीं पाए गए। सी एच ओ 11 मरीजों का ओपीडी कर चुकी थी ।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सी एच ओ तथा एएनएम को निर्देशित किया कि सत्र पर चेक लिस्ट के अनुसार सभी सामग्री उपलब्ध रहे, आशा टीकाकरण के लिए बुलावा पर्ची का वितरण अवश्य करें। सभी गर्भवती महिलाओं के जांच करें। कुष्ठ और टी बी के मरीजों की जानकारी प्राप्त करें तथा उपकेन्द्र की साफ़ सफाई कराएं कराने को निर्देशित किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129