दर्दनाक हादसा: गुरुग्राम से घर लौट रहे मामा-भांजे और युवती की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी 7 फ़रवरी,कार में सवार पांच लोग गुरुग्राम से मैनपुरी थाना कुरावली के क्षेत्र गणेशपुरा गांव लौट रहे परिवारों के लिए शुक्रवार की सुबह काल बनकर आई। एटा जनपद के आसपुर–सकीट मार्ग पर बावली नहर के पास एक अनियंत्रित कार जामुन के पेड़ से टकरा गई। इस भीषण सड़क हादसे में कार सवार शिवम यादव (21), सुमित यादव (23) और मानकी (19) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य खुशबू (22) और राहुल यादव (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा, जिससे यह दुखद घटना घटी।

हादसे का शिकार हुई मानकी और उसकी घायल बहन खुशबू दो महीने पहले ही परिवार की आर्थिक मदद के लिए गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में नौकरी करने गई थीं। खुशबू की शादी तय हो चुकी थी और दोनों बहनें शादी की रस्में पक्की करने के लिए ओला कैब से अपने गांव जखुआ लौट रही थीं। उनके साथ गांव के ही तीन अन्य युवक, जो गुरुग्राम में काम करते थे, भी साथ आ रहे थे। हाईवे के टोल से बचने के लिए उन्होंने एटा के बाद आंतरिक मार्ग चुना था, जो उनके लिए जानलेवा साबित हुआ।

इस त्रासदी ने कई परिवारों को उम्र भर का गम दे दिया है। मृतक शिवम अपने चार बहनों के बीच इकलौता भाई था, वहीं उसका मामा सुमित अपने चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। मानकी और खुशबू के पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं, और घर की पूरी जिम्मेदारी इन्हीं बेटियों के कंधों पर थी। इस हादसे में मानकी की मौत और खुशबू के घायल होने से परिवार का सहारा छिन गया है, जिससे गांव में मातम पसरा हुआ है।

सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए एटा की मोर्चरी भेज दिया है। घर पर मौजूद छोटे भाई-बहन और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। रोजगार और शादी के सपने लेकर लौट रही गांव की बेटियों की इस परिणति ने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129