नवागत नगर आयुक्त विपिन कुमार मिश्रा ने संभाला चार्ज,अधीनस्थों ने बुके देकर किया स्वागत 

अभिषेक चौहान सब ब्यूरो शाहजहाँपुर

शाहजहांपुर। नगर निगम में तैनात रहे नगर आयुक्त के.पी सिंह के स्थान पर नगर निगम शाहजहांपुर में आये नवागत नगर आयुक्त बिपिन कुमार मिश्रा ने नगर निगम कार्यालय में कार्य पदभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों से नवागत नगर आयुक्त बिपिन कुमार मिश्र ने परिचय प्राप्त किया। कार्यभार ग्रहण करने के समय नगर आयुक्त के कक्ष में उपस्थित नगर निगम के अधिकारियों में उप नगर आयुक्त संगीता कुमारी, मुख्य अभियंता सिविल एस.के अम्बेडकर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी राकेश कुमार सोनकर, लेखाधिकारी सी.पी मौर्य, अधिशासी अभियंता सिविल आशीष त्रिवेदी व अन्य कर्मचारियों ने नवागत नगर आयुक्त को बुके देकर स्वागत किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129