सवायजपुर में अग्निशमन केंद्र आवासीय भवन का हुआ भव्य लोकार्पण

ब्यूरो रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव

 

सवायजपुर के लिये तोहपे से कम नहीं अग्निशमन केंद्र-माधवेन्द्र प्रताप सिंह

 

पाली-(हरदोई)* तहसील सवायजपुर में अग्निशमन केंद्र का प्रशासनिक भवन और आवासीय भवन बनकर तैयार हो गया है। जिसका लोकार्पण कार्यक्रम गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वर्चुअली किया। अग्निशमन केंद्र का स्थलीय लोकार्पण सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह ‘रानू’ की गरिमामयी उपस्थिति में फीता काटकर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। विधायक ने कहा कि तहसील सवायजपुर क्षेत्र में लोगों को अब आग लगने पर हरदोई मुख्यालय का मुँह ताकना नहीं होगा। अब सवायजपुर से ही तत्काल दमकल की मदद मिल जायेगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक केशव चंद गोस्वामी, उपजिलाधिकारी डॉ अरुणिमा श्रीवास्तव, तहसीलदार सचिंद्र शुक्ला, दमकल विभाग के प्रभारी चौहान गौतम सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी व काफी संख्या में क्षेत्र के गणमान्य मौजूद रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129