“जो डलहौज़ी न कर पाया वो ये हुक्काम कर देंगे, कमीशन दो तो हिंदुस्तान को नीलाम कर देंगे।”

अदम गोंडवी की उपरोक्त पंक्तियों ने  शाहाबाद की नगरपालिका में व्याप्त भ्र्ष्टाचार को अपनी दो पंक्तियों में ही सहेज दिया। शाहाबाद नगर पालिका में विजिलेंस की दस्तक हुई और अधिशासी अधिकारी को अपने साथ ले गयी।हरदोई जनपद के शाहाबाद नगर पालिका क्षेत्र में आज दिनभर एक ही चर्चा रही। वर्षों से बिजली कार्यों के बड़े ठेकेदारों में गिने जाने वाले स्वदेश गुप्ता और नगर पालिका प्रशासन के बीच चल रहे भुगतान विवाद ने बड़ा मोड़ ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार, ठेकेदार स्वदेश गुप्ता का आरोप है कि पूर्व में कराए गए कार्यों के भुगतान के एवज में अग्रिम कमीशन लेने के बावजूद नगर पालिका शाहाबाद के अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार सोनकर द्वारा अतिरिक्त ₹2 लाख की मांग की जा रही थी। आरोप यह भी है कि उक्त रकम दिए बिना भुगतान जारी न करने की जिद लंबे समय से बनी हुई थी।


बताया जा रहा है कि लगातार आर्थिक और मानसिक दबाव से परेशान होकर ठेकेदार ने मामले की शिकायत लखनऊ स्थित विजिलेंस अधिकारियों तक पहुंचाई। इसके बाद कार्रवाई की रूपरेखा तैयार हुई।
सूत्रों के हवाले से चर्चा है कि आज विजिलेंस टीम ने हरदोई के शाहाबाद स्थित नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की और अधिशासी अधिकारी को हिरासत में लिया।


हालांकि, मामले में आधिकारिक स्तर पर विस्तृत बयान और आगे की कानूनी प्रक्रिया सामने आना अभी बाकी है। जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि या स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129