अजमानी पब्लिक स्कूल में मेधावियों का सम्मान, इंटर के जिला टॉपर हर्षित सिंह राणा सहित छात्रों को पहनाई गई माला

महेंद्र गुप्ता ब्यूरो लखीमपुर -खीरी

लखीमपुर खीरी।अजमानी पब्लिक स्कूल में इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान इंटर के जिला टॉपर हर्षित सिंह राणा को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। हर्षित ने 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं विधी सिंह ने 95 प्रतिशत, माधुरी पटेल ने 94.2 प्रतिशत, रुद्रांश तिवारी ने 93.8 प्रतिशत, भव्या अग्रवाल और प्रज्ञा शुक्ला ने 92.8 प्रतिशत, अंशिका वर्मा और प्रियांशु रावत ने 92.6 प्रतिशत, पीयूष पांडे और सम्वरत मिश्रा ने 92.4 प्रतिशत, युवराज कश्यप ने 91.8 प्रतिशत तथा हिमांशु सिंह ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

 

विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में सभी विद्यार्थियों को उनके परिवार सहित आमंत्रित किया गया। एम.डी. गुरजीत अजमानी और प्रधानाचार्य मंजू पाठक ने मेधावी छात्रों को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। साथ ही छात्रों के माता-पिता को भी सम्मानित कर बधाई दी गई। विद्यालय में चारों ओर खुशी का माहौल रहा।

 

इस अवसर पर शिक्षकों के योगदान को भी सराहा गया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि छात्रों की सफलता में अभिभावकों और शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से बच्चे बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं। सभी शिक्षकों को भी माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया।

 

विद्यालय के एम.डी. गुरजीत अजमानी ने कहा कि बच्चों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का यह परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय आगे भी छात्रों को बेहतर शिक्षा और मार्गदर्शन देने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

 

प्रधानाचार्य मंजू पाठक ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व की बात है। उन्होंने सभी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मेहनत और आत्मविश्वास से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129