मैनपुरी: मिशन समाधान के तहत अवैध कब्जों पर चला प्रशासन का डंडा, दर्जनों शिकायतों का मौके पर निस्तारण

मृदुल कुमार कुलश्रेष्ठ सिटी रिपोर्टर मैनपुरी

मैनपुरी, 14 मई, जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देशन में गुरुवार को जनपद की सभी तहसीलों में मिशन समाधान के अंतर्गत अवैध भूमि कब्जों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया गया। जन-सुनवाई और आई.जी.आर.एस. पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापरक निस्तारण के लिए प्रशासन ने तहसीलवार रणनीति अपनाते हुए प्रत्येक तहसील में 4-4 विशेष टीमों का गठन किया। इन टीमों ने मौके पर जाकर पैमाइश की और लंबे समय से लंबित अवैध कब्जों को हटवाकर शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित किया।

अभियान के दौरान तहसील सदर, भोगांव, करहल, कुरावली, घिरोर और किशनी में राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीमों ने सक्रियता दिखाई। सदर तहसील में चौथियाना, बहादुरपुर और नेकापुर सहित कई गांवों में गाटा संख्याओं पर हुए अवैध कब्जे हटाए गए। वहीं भोगांव में तालाब की भूमि और चकरोड पर किए गए अतिक्रमण को मुक्त कराया गया। करहल और कुरावली में भी पैमाइश और अवैध कब्जों से संबंधित दर्जनों प्रार्थना पत्रों पर कार्रवाई की गई। घिरोर में दबंगों द्वारा फसल काटने और लेखपालों की कार्यप्रणाली से जुड़ी शिकायतों की जांच कर तत्काल समाधान किया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक और निजी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा ताकि आम जनमानस को न्याय मिल सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129