“रहने सदा दहर में आता नहीं कोई, जैसे गए हो तुम, जाता नहीं कोई…”

मशहूर शायर कैफ़ी आजमी की उपरोक्त पंक्तियां आज शाहाबाद में चरितार्थ होते हुए दिखाई थी। नगर के मोहल्ला चौक स्थित गायत्री मंदिर में स्वर्गीय जयनाथ तिवारी “जैनू भैया” की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा भावनाओं और संवेदनाओं से सराबोर रही। सभा में उपस्थित लोगों ने उन्हें एक ऐसे समाजसेवी, परोपकारी और सहज व्यक्तित्व के रूप में याद किया, जिन्होंने अपने जीवनभर प्रेम, भाईचारा और सेवा का संदेश दिया।
सभा में पढ़े गए श्रद्धांजलि संदेश “ऐसे थे हमारे जैनू भैया” ने सभी को भावुक कर दिया। वक्ताओं ने कहा कि जैनू भैया का हंसमुख स्वभाव, मधुर वाणी और हर किसी की सहायता के लिए तत्पर रहने की भावना उन्हें समाज में विशिष्ट पहचान दिलाती थी। वे केवल एक व्यापारी नहीं, बल्कि जनमानस के आत्मविश्वास और सामाजिक समरसता के प्रतीक थे।
श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने उनके सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक योगदान को याद करते हुए कहा कि होली महोत्सव समिति एवं गायत्री परिवार में उनकी भूमिका सदैव प्रेरणादायी रही। उन्होंने आयोजनों को केवल उत्सव तक सीमित न रखकर समाज में एकता और भाईचारे का माध्यम बनाया।
सभा में यह भी कहा गया कि जयनाथ तिवारी पत्रकारिता और जनसरोकारों से भी गहराई से जुड़े रहे। उन्होंने समाज के हर वर्ग की आवाज़ को मजबूती देने का कार्य किया और सदैव लोगों के सुख-दुख में सहभागी बने रहे।
श्रद्धांजलि सभा में श्री राधेश्याम दीक्षित (पूर्व प्रधानाचार्य), राम सेवक रस्तोगी, प्रमोद रस्तोगी, धीरज रस्तोगी, शिवकांत गुप्ता, मुकेश अवस्थी, संजय दीक्षित, अनुज अवस्थी, डॉ. अमित पाठक, कमल किशोर दीक्षित,अजय ओम तिवारी, लक्ष्मी प्रकाश मिश्र, कुलदीप त्रिपाठी, शरद दीक्षित, दृष्टि गोचर मिश्र, श्रीकांत दीक्षित, अभय वर्मा, अभिषेक त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।
सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। उपस्थित लोगों की आंखें नम थीं और हर जुबां पर यही शब्द थे कि “जैनू भैया” की कमी कभी पूरी नहीं हो सकेगी।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या शाहाबाद में महिला डिग्री कॉलेज की स्थापना की जरूरत है?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Bootalpha.com +91 84482 65129